HomeBreaking Newsबंगाल के नए CM बने शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष समेत 5 नेताओं...

बंगाल के नए CM बने शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष समेत 5 नेताओं ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही नई कैबिनेट की तस्वीर भी साफ हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा के पांच प्रमुख नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

दिलीप घोष को मिली अहम जिम्मेदारी

शुभेंदु अधिकारी के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख चेहरों में गिने जाने वाले दिलीप घोष लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। शपथ लेने के बाद उन्होंने मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं का अभिवादन किया।

अग्निमित्रा पॉल बनीं महिला चेहरा

आसनसोल दक्षिण सीट से विधायक अग्निमित्रा पॉल को भी नई कैबिनेट में जगह मिली है। फैशन डिजाइनर से राजनीति में आईं अग्निमित्रा पॉल को भाजपा का मजबूत महिला चेहरा माना जाता है। बंगाल की राजनीति में उनकी सक्रियता पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ी है।

निसिथ प्रमाणिक ने ली शपथ

माथाभंगा सीट से विधायक निसिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत तृणमूल कांग्रेस से की थी, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए। निसिथ पहले कूचबिहार से सांसद रह चुके हैं और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

आदिवासी और मतुआ समुदाय को भी प्रतिनिधित्व

रानीबांध सीट से पहली बार विधायक बने खुदीराम टुडू को भी मंत्री बनाया गया है। पेशे से शिक्षक रहे टुडू को भाजपा का प्रमुख आदिवासी चेहरा माना जाता है। वहीं बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वह मतुआ समुदाय के बीच लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

Read More

“मम्मी बचा लो…” 3 महीने पहले हुई थी लव मैरिज, मां को रोते हुए किया फोन, फिर मिली बेटी की लाश

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments