HomeBreaking Newsबेंगलुरु में तेज बारिश के चलते भरभराकर गिरी अस्पताल की दीवार, सहारे...

बेंगलुरु में तेज बारिश के चलते भरभराकर गिरी अस्पताल की दीवार, सहारे खड़े 7 लोगों की मौत, मचा कोहराम…

बेंगलुरु (Bengaluru) में भारी बारिश के चलते एक दुखद हादसा सामने आया है। जिसके कारण 7 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के पास एक पुरानी दीवार लगातार हो रही तेज बारिश और हवा के दबाव को झेल नहीं सकी और अचानक गिर गई। बताया जा रहा है कि उस समय कुछ रेहड़ी-पटरी वाले लोग बारिश से बचने के लिए उसी दीवार के सहारे खड़े थे और दुर्भाग्यवश वे मलबे की चपेट में आ गए, और दीवार उन पर गिरने की वजह से उनकी मौके पर मौत हो गई।

मलबे में दबे शवों को निकाला गया बाहर

घटना के बाद स्थानीय पुलिस और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत कार्य शुरू करते हुए लोगों की मदद से मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला गया। इस हादसे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। डी.के. शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और अधिकारियों को जरूरी सहायता देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।

सरकार ने की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तेज बारिश और हवाओं के कारण दीवार कमजोर हो गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि, वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : शादी का DJ बना मुसीबत, तेज आवाज के चलते 140 मुर्गियों की गई जान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments