हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित टाइम100 समिट में नीता अंबानी(Nita Ambani) ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने मंच पर जेसिका सिबली के साथ बातचीत की लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके पारंपरिक परिधान की रही।
खास मौके पर पहनी जामदानी साड़ी
इस खास मौके पर नीता अंबानी ने स्वदेश ब्रांड की जामदानी साड़ी पहनी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह साड़ी पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध बुनाई परंपरा का शानदार उदाहरण है। जानकारी के मुताबिक, इसे पद्मश्री से सम्मानित बुनकर बीरेन कुमार बसाक ने फुलिया (पश्चिम बंगाल) में करीब दो साल की मेहनत से तैयार किया है।

कितनी थी साड़ी की लंबाई ?
करीब छह गज लंबी इस साड़ी में बेहद बारीक जामदानी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मीनाकारी शैली की झलक के साथ जनजातीय आकृतियां कहानी कहती डिजाइन और शुभ मछली बॉर्डर जैसे पारंपरिक तत्वों को बड़े ही सलीके से बुना गया है। क्रीम रंग की यह साड़ी बंगाल की समृद्ध वस्त्र विरासत को खूबसूरती से दर्शाती है।


