Google Fitbit Air: क्या आपको भी हमेशा फिटनेस ट्रैकिंग के देखना पड़ता है हमेशा अपना फोन? तो अब अपनी आंखों पर स्क्रीन देख-देख कर ज्यादा दबाव डालना बंद कीजिए, क्योंकि इसका हल गूगल ने निकाल लिया है। दरअसल, गूगल जल्द ही फिटनेस सेगमेंट में एक नया डिवाइस लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम ‘Google Fitbit Air’ बताया जा रहा है। खास बात यह है कि यह डिवाइस बिना स्क्रीन के आएगा और पूरे दिन पहनने के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
डिस्प्ले-फ्री डिजाइन की क्या है खासियत
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिटनेस बैंड पूरी तरह डिस्प्ले-फ्री होगा। इसमें मिलने वाला सारा डेटा और फिटनेस इनसाइट यूजर्स को एक कंपेनियन ऐप के जरिए मिलेगा। ‘Air’ ब्रांडिंग से साफ है कि यह डिवाइस हल्का और मिनिमल डिजाइन वाला होगा, जिसे लंबे समय तक आराम से पहना जा सकेगा।
कैसा होगा इसका डिजाइन?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह एक पतला बैंड होगा जो फैब्रिक-स्टाइल स्ट्रैप के साथ आएगा। यूजर्स को इसमें ऑब्सिडियन, लैवेंडर और बैरी जैसे कई आकर्षक कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, जिससे यह स्टाइल और कंफर्ट दोनों का संतुलन बनाएगा।
इतनी हो सकती है कीमत
इस फिटनेस बैंड की कीमत करीब 99 डॉलर (लगभग 9,300 रुपये) हो सकती है। इस कीमत के साथ गूगल इसे किफायती सेगमेंट में पेश कर सकती है, जिससे ज्यादा लोग इसे आसानी से खरीद सकेंगे।
सीधे बड़े ब्रांड्स को देगा टक्कर
यह डिवाइस Whoop जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर दे सकता है, जो मेंबरशिप मॉडल पर काम करते हैं। जहां Whoop की सालाना सदस्यता भारत में करीब 20,000 रुपये तक जाती है, वहीं गूगल का यह डिवाइस एक बार की कीमत में उपलब्ध हो सकता है। फिलहाल बिना स्क्रीन वाले फिटनेस ट्रैकर्स का बाजार छोटा है, लेकिन तेजी से बढ़ रहा है। Oura Ring 4 जैसे डिवाइस उन यूजर्स को आकर्षित कर रहे हैं, जो बिना नोटिफिकेशन के सिंपल और फोकस्ड फिटनेस ट्रैकिंग चाहते हैं।
गूगल ने बनाई कमाल की रणनीति
गूगल इस सेगमेंट में फ्लेक्सिबल अप्रोच अपना रही है। कंपनी डिवाइस की शुरुआती कीमत कम रखकर ज्यादा यूजर्स को जोड़ना चाहती है, साथ ही ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन मॉडल के जरिए अतिरिक्त सेवाएं देने की योजना बना रही है।
Read More:

