मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका और इजरायल को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ईरान में IRGC के केंद्रीय मुख्यालय खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में युद्धविराम और कूटनीतिक प्रयासों को लेकर चर्चा जारी है।
ईरानी सेना की सख्त चेतावनी
बता दें कि IRGC के केंद्रीय मुख्यालय खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी का बयान प्रसारित किया गया। इसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और सैन्य अधिकारियों द्वारा दी जा रही धमकियों के जवाब में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जोल्फागरी ने कहा कि अगर ईरान के खिलाफ कोई भी सैन्य कार्रवाई की जाती है, तो उसकी सशस्त्र सेनाएं पहले से तय लक्ष्यों पर तुरंत और पूरी ताकत से हमला करेंगी। उन्होंने इजरायल को निशाना बनाते हुए कहा कि उसे पहले से भी ज्यादा कड़ा सबक सिखाया जाएगा।
STATEMENT BY PRESIDENT DONALD J. TRUMP: pic.twitter.com/ATdRyY1qqK
— The White House (@WhiteHouse) April 21, 2026
अमेरिका-इजरायल को लेकर तीखा बयान
ईरानी सेना ने अपने बयान में अमेरिका और इजरायल दोनों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी हमले की स्थिति में उनके ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। इसके अलावा इजरायल को “बच्चों का हत्यारा” बताते हुए कहा गया कि उसे इस बार और भी सख्त जवाब मिलेगा। यह बयान क्षेत्र में पहले से मौजूद तनाव को और बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
युद्धविराम पर अनिश्चितता बरकरार
ईरान की यह प्रतिक्रिया उस समय आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की बात कही है। ट्रंप के अनुसार, यह फैसला पाकिस्तान के अनुरोध पर लिया गया है और अमेरिका ईरान से एक व्यापक प्रस्ताव का इंतजार कर रहा है। हालांकि, स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है क्योंकि तेहरान ने फिलहाल आगे की वार्ता में भाग लेने से इनकार कर दिया है।
Read More
ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने पर भड़का ईरान, बता दी ट्रंप की नई चाल, अब किस बात से बिगड़ा US का दुश्मन

