HomeBreaking Newsतेलंगाना में हैवानियत की सारी हदें पार, मुस्लिम युवक मासूम के साथ...

तेलंगाना में हैवानियत की सारी हदें पार, मुस्लिम युवक मासूम के साथ दुष्कर्म की वीडियो बनाकर Online करता था शेयर

तेलंगाना(Telangana) से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हैदराबाद में एक 19 साल के मुस्लिम लड़के ने अपनी 5 साल की कज़िन के साथ यौन शोषण किया। वो मासूम बच्ची उसे भाई कहकर बुलाती थी, उसने इस रिश्ते का भी मान नहीं रखा और इस घिनौने काम का वीडियो भी बनाया और उसे ऑनलाइन पोस्ट किया। आरोपी सेकंड ईयर का स्टूडेंट बताया जा रहा है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा ?

यह मामला तब सामने आया जब तेलंगाना(Telangana) साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो (TGCSB) की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने चाइल्ड सेक्शुअल एक्सप्लॉइटेशन एंड अब्यूज़ मटीरियल (CSEAM) टिपलाइन से मिली जानकारी की जांच की।

छोटी बच्ची के परिवारवालों का कहना है कि क्योंकि बच्ची उसे भाई कहकर बुलाती थी और वो भी उनके सामने उससे सही व्यवहार करता था इसलिए सीधे तौर पर उनका शक उस पर नहीं गया। लेकिन जब इस मामले का खुलासा हुआ तो सभी हैरान रह गए। मामले के समाने आने के बाद जब पुलिस पूछताछ हुई और सच उगलवाने की कोशिश की गई तो उस य़ुवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया

ऐसे हुई आरोपित की पहचान

टिपलाइन के ज़रिए CPU को भेजे गए फुटेज की पूरी जांच के बाद, TGCSB ने आरोपी की पहचान कर ली। पूछताछ के बाद, उसने लड़की, जो एक करीबी रिश्तेदार है, के साथ रेप करने की बात कबूल कर ली। उसने कबूल किया कि वह लड़की के घर जाता था, उसे छत पर ले जाता था और उसके साथ रेप करता था। लड़की उसे “भैया” कहती थी, इसलिए लड़की के परिवार ने उस पर भरोसा कर लिया।

यह भी पढ़ें : कलयुगी पत्नी का पति पर अत्याचार! अपनी ही सहेली के साथ संबंध बनाने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments