HomeBreaking Newsअमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़,...

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस(Amritsar Police) ने भारत-पाक सीमा से जुड़े हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 6 अत्याधुनिक पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और 3.513 किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद पिस्तौल में तुर्की सीरीज की पीएक्स 5.7×28 मिमी TISAS पिस्तौल भी शामिल है।

विदेशी हैंडलरों के कहने पर काम कर रहे थे आरोपी

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध पाकिस्तान स्थित तस्करों से था, जो सीमा के पास हथियार और ड्रग्स की आपूर्ति में शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक विदेशी हैंडलर के निर्देशों पर काम किया, जिससे संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़ाव के संकेत मिले हैं।

पंजाब पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी

इस मामले में थाना गेट हकीमां, थाना छेहर्टा और थाना वेरका में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। 

संभावना है कि इस मामले में और भी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : थलापति विजय को बीजेपी का बड़ा ऑफर…TVK को 80 सीटें देने और उपमुख्यमंत्री बनाने की रखी पेशकश…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments