भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी रचा ली। इस शादी समारोह में क्रिकेट, मनोरंजन और आध्यात्मिक जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। इसी दौरान प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) भी समारोह में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


