HomeBreaking News6 महीने की डेटिंग के बाद मोनालिसा ने की मुस्लिम बॉयफ्रेंड से...

6 महीने की डेटिंग के बाद मोनालिसा ने की मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी, केरल के इस मंदिर में लिए सात फेरे…

महाकुंभ 2025 के दौरान अचानक सुर्खियों में आई मोनालिसा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। हाल ही में उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर कई तरह की चर्चाएं और विवाद शुरू हो गए। हालांकि इन सबके बीच मोनालिसा का कहना है कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।

मोनालिसा ने सुनाई लव स्टोरी

मीडिया से बातचीत के दौरान मोनालिसा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह फरमान को पिछले छह महीनों से डेट कर रही थीं और इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझा। रिश्ते में गहराई आने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। मोनालिसा के मुताबिक, कम समय में ही उनका रिश्ता इतना मजबूत हो गया था कि उन्हें लगा यही सही समय है साथ जिंदगी शुरू करने का।

नाबालिग हैं मोनालिसा, किया बाल-विवाह? पति फरमान ने बताया सच, दिखाए सबूत -  Mahakumbh fame Monalisa is minor under age claim husband farman khan on  child marriage allegations proof tmovh - AajTak

मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने केरल में शादी करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें वहां का नयनार मंदिर बहुत पसंद आया। उनका कहना था कि केरल के लोग बेहद सरल और मददगार हैं, जिसकी वजह से उन्हें वहां काफी अपनापन महसूस हुआ।

फरमान ने रिश्ते पर रखी अपनी बात

फरमान खान ने भी इस रिश्ते को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भले ही उन्होंने सिर्फ छह महीने तक डेट किया, लेकिन उन्हें लगा जैसे यह रिश्ता कई वर्षों पुराना हो। फरमान के शब्दों में, “ये छह महीने हमें 60 साल के प्यार जैसे लगे।” उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात शूटिंग के दौरान हुई थी। साथ काम करते-करते बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 

कुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा, परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम लड़के से की  शादी

दिलचस्प बात यह है कि मोनालिसा ने ही उन्हें पहले प्रपोज किया था। शुरुआत में फरमान ने मना कर दिया था, लेकिन बाद में मोनालिसा के समझाने पर वह इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए। मोनालिसा ने यह भी खुलासा किया कि उनके परिवार वाले इस शादी के पक्ष में नहीं थे। उनका परिवार चाहता था कि वह किसी और से शादी करें, यहां तक कि एक रिश्तेदार के साथ उनका रिश्ता तय करने की कोशिश भी की जा रही थी। लेकिन मोनालिसा को यह मंजूर नहीं था और उन्होंने साफ तौर पर अपने परिवार के फैसले से इनकार कर दिया।

काफी मुश्किलों के बाद संपन्न हुई शादी  

शादी से पहले स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि मोनालिसा और फरमान को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों थंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां अपनी सुरक्षा को लेकर मदद मांगी। मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार उन्हें जबरदस्ती घर ले जाना चाहता है।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मोनालिसा के पिता जय सिंह को थाने बुलाकर उनसे बातचीत की। पुलिस ने उन्हें समझाया कि मोनालिसा बालिग हैं और उन्हें अपनी पसंद से शादी करने का पूरा अधिकार है। इसके बाद स्थिति थोड़ी शांत हुई और आखिरकार दोनों की शादी संपन्न हो सकी।

यह भी पढ़ें : LPG गैस की कालाबाजारी करने पर होगी सख्त कार्रवाई, CM मान ने तैयार किया एक्शन प्लान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments