Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsकेंद्र सरकार ने किया पद्म पुरस्कार का ऐलान, दिवंगत अभिनेता धर्मेन्द्र समेत...

केंद्र सरकार ने किया पद्म पुरस्कार का ऐलान, दिवंगत अभिनेता धर्मेन्द्र समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों का एलान हो चुका है। केंद्र सरकार ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सहित 5 हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार देने का एलान किया है।

जबकि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबु सोरेन और गायिका अलका याज्ञनिक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है।

साथ ही केंद्र सरकार ने भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है।

Praveen Kumar

केंद्र सरकार द्वारा किए गए एलान के अनुसार इन पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 19 महिलाएं हैं। जबकि 16 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments