Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूप...

Punjab : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूप के गायब होने के मामले में CM मान का बयान, बोले – SIT करेगी जांच

पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौैरान उन्होेंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूप के गायब होने के मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और संवेदनशील घटना है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार को इस मामले में कई धार्मिक संस्थाओं से शिकायतें मिली हुईं थी। जिसके बाद FIR दर्ज कर विशेष जांच टीम SIT गठित की गई है।

Hero Image

SIT कर रही है जांच

मुख्यमंत्री ने कहा कि SIT को निष्पक्ष जांच के पूरे अधिकार दिए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 स्वरूप कहां गए। उन्होंने कहा कि सिख संगत को सच्चाई जानने का अधिकार है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के नाम FIR में दर्ज हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से होगी। किसी भी व्यक्ति या संस्था को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि यह मामला सिर्फ धार्मिक आस्था से नहीं, बल्कि पवित्र स्वरूपों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस जांच को पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाएगी और दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

इन लोगों पर हुई थी FIR दर्ज

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता पवित्र स्वरूप के आरोप में अभी तक 16 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। बता दें कि इसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दस लोग शामिल हैं, जिसमें डॉ. रूप सिंह (पूर्व मुख्य सचिव), मंजीत सिंह ( पूर्व सचिव धर्म प्रचार समिति), गुरबचन सिंह, सतिंदर सिंह, निशान सिंह, परमजीत सिंह, गुरमुख सिंह, जुझार सिंह, बाज सिंह और दलबीर सिंह शामिल हैं। साथ ही अन्य 6 लोग जिनके नाम कमलजीत सिंह, कुलवंत सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरबचन सिंह, एक अन्य सतिंदर सिंह और अमरजीत सिंह हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments