Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsवरिष्ठ BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, 94 साल की उम्र...

वरिष्ठ BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, 94 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा ​​का आज सुबह 94 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। मल्होत्रा ​​का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था और आज सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रोफेसर मल्होत्रा ​​का जीवन सादगी और जनसेवा को समर्पित था। उन्होंने जनसंघ के समय से ही दिल्ली में संघ की विचारधारा के प्रसार के लिए व्यापक रूप से कार्य किया। उनका जीवन सदैव सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा रहा है और रहेगा।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा ​​का जीवन सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण की मिसाल था। उन्होंने अपना जीवन जनता की सेवा में समर्पित कर दिया। आज सुबह उनका निधन हो गया।

दिल्ली में BJP को किया मजबूत

प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए जनसंघ काल से ही बहुत काम किया, उनकी कोशिशों की वजह से ही दिल्ली में पार्टी को मजबूत बनाने में मदद मिली।

PM मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “विजय कुमार मल्होत्रा ​​जी एक शानदार नेता थे, जिन्हें जन मुद्दों की गहरी समझ थी, उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई, उन्हें संसदीय मामलों में उनके हस्तक्षेप के लिए भी याद किया जाता है, उनके निधन से दुःख हुआ. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।”

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के सीनियर सदस्य विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन अत्यंत दुःखद है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं, प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments