Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी ने दिल्ली बीजेपी के नए दफ्तर का किया उद्घाटन

PM मोदी ने दिल्ली बीजेपी के नए दफ्तर का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नए कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा वर्मा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “आज नवरात्र के पावन दिनों में दिल्ली भाजपा को नया कार्यालय मिला है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।” उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना को 45 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन इसकी विचारधारा की नींव अक्टूबर 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा जनसंघ की स्थापना से रखी गई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, दिल्ली और भाजपा का रिश्ता सिर्फ़ एक शहर और एक पार्टी का नहीं है, ये सेवा, संस्कार और सुख-दुख में साथ निभाने का है। पहले जनसंघ और फिर भाजपा के रूप में, हमारी पार्टी हमेशा दिल्ली के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। जनसंघ की स्थापना के बाद से, हमने हर तरह से दिल्ली के लोगों की सेवा की है। आपातकाल के दौरान, जनसंघ के नेताओं ने दिल्ली के लोगों के साथ मिलकर सरकारी दमन के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी। यहां तक कि 1984 के सिख दंगों के दौरान, जिसने दिल्ली की आत्मा पर गहरा आघात पहुंचाया, दिल्ली भाजपा ने हमारे सिख भाइयों की रक्षा की।

दिल्ली सरकार दिल्ली के पुनर्निर्माण में जुटी: PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, कई वर्षों के अंतराल के बाद आज दिल्ली में भाजपा की सरकार है। दिल्ली के लोगों ने अपने बेहतर भविष्य के सपने और उम्मीदें भाजपा में लगाई हैं। इसलिए नए प्रदेश कार्यालय में बैठे हर व्यक्ति की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार दिल्ली के पुनर्निर्माण में जुटी है। इसलिए जब दिल्ली भाजपा सरकार और दिल्ली भाजपा कार्यालय कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे, तो हम विकसित भारत, विकसित दिल्ली के सपने को और तेजी से पूरा कर पाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments