Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअमित शाह का पुंछ दौरा, पाकिस्तान की गोलीबारी से पीड़ित परिवारों से...

अमित शाह का पुंछ दौरा, पाकिस्तान की गोलीबारी से पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले का दौरा किया, जहां उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी और ड्रोन हमलों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस गोलीबारी में पुंछ जिले को सबसे अधिक नुकसान हुआ था।

अमित शाह ने गोलीबारी में मारे गए नागरिकों के परिजनों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे। उन्होंने कहा कि यह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पूरे देश की भावनाएं इन पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

शाह ने कहा कि हम सब जानते हैं कि इस मुआवजा और ये सरकारी नौकरी से आपके जीवन में जो क्षति हुई इसकी परिपूर्ति नहीं हो सकती है लेकिन जम्मू-कश्मीर की सरकार और भारत सरकार का ये प्रतीक है। हम सब आपके साथ खड़े हैं।

शाह ने पाकिस्तान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत निर्दोष नागरिकों पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते”।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments