Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsभगवान परशुराम ने अन्याय का नाश किया था- CM नायब सिंह सैनी 

भगवान परशुराम ने अन्याय का नाश किया था- CM नायब सिंह सैनी 

हरियाणा के पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत तमाम पार्टियों के नेता शामिल हुए।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि जैसे भगवान परशुराम ने शास्त्र और शस्त्र के बल पर अन्याय का नाश किया था ठीक वैसे ही आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश के दुश्मनों को कड़ा सबक सिखाएंगे।

वहीं कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने प्रदेश में ज्ञान गंगा के नाम से कोचिंग सेंटर खोलने की घोषणा की जिसके माध्यम से जरूरतमंद छात्रों को देश की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments