Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsतिरंगे में लिपटा चौ. ओपी चौटाला जी का पार्थिव शरीर, भाई रणजीत...

तिरंगे में लिपटा चौ. ओपी चौटाला जी का पार्थिव शरीर, भाई रणजीत चौटाला दोनों बेटों संग दिखे

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को सिरसा के तेजा खेड़ा फार्म हाउस पर अंतिम विदाई दी जा रही है। उनके समर्थक और आम जनता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दोपहर करीब तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ तेजा खेड़ा फार्म हाउस में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अंतिम दर्शन के लिए उनके शरीर को तिरंगे में लपेटकर रखा गया है। इस दौरान उनके भाई रणजीत चौटाला के साथ ही बेटे अजय और अभय चौटाला भी एक साथ नजर आए। बता दें कि शुक्रवार को ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है।

हरियाणा सरकार की ओर से भी उनके निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। प्रदेश भर से लोग उनके अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए तेजा खेड़ा फार्म हाउस में पहुंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments