Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब सरकार ने लगाई पटियाला-धर्मकोट के कई वार्डों में चुनाव पर रोक,...

पंजाब सरकार ने लगाई पटियाला-धर्मकोट के कई वार्डों में चुनाव पर रोक, 4 पुलिसकर्मियों पर FIR

पंजाब के पटियाला और मोगा के धर्मकोट के करीब 15 वार्डो में चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। दरअसल पटियाला और मोगा के धर्मकोट में नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुई गड़बड़ियों के मामले में पंजाब सरकार ने पटियाला के 7 और धर्मकोट के 8 वार्ड में चुनाव टालने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद यहां बाद में चुनाव होंगे और चुनाव का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

वहीं इस मामले में हाई कोर्ट के आदेश के बाद चार पुलिसकर्मियों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। हाई कोर्ट में पटियाला चुनाव को लेकर अवमानना याचिका दाखिल की गई थी जिसमें कोर्ट को बताया गया कि चुनाव के लिए नामांकन भरने से प्रत्याशी को रोक दिया गया और कागज फाड़ दिए गए।

बता दें कि पटियाला के वार्ड संख्या 1, 32, 33, 36,41 48 और 50 तो वहीं धर्मकोट के वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4 ,9 , 10, 11 और 13 का चुनाव टाल दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments