Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsआशुतोष धनखड़ पर हुए हमले पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने जताया रोष

आशुतोष धनखड़ पर हुए हमले पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने जताया रोष

चंद्रशेखर धरणी : पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने हाई कोर्ट के एडवोकेट आशुतोष धनखड़ पर हुए कातिलाना हमले पर कड़ा रोष प्रकट किया है और जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। बार एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष जसदेव सिंह बरार और मानद सचिव श्रवण सिंह टिवाना ने जारी बयान में कहा कि हमले के आरोपियों को कानूनन कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि बार एसोसिएशन अपने साथी एडवोकेट आशुतोष धनखड़ के साथ खड़ी है और दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि आशुतोष अपने कार्यालय से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में असामाजिक तत्वों (आरोपियों) ने उन पर जानलेवा हमला किया है। श्री बरार ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की हिंसा का कोई स्थान नहीं है। आरोपियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिससे असामाजिक तत्वों को कड़ा सबक मिले और आमजन अपने आप को सुरक्षित महसूस करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments