Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsएक देश-एक चुनाव से देश में तेजी से होगा विकास - कैबिनेट...

एक देश-एक चुनाव से देश में तेजी से होगा विकास – कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

चंद्रशेखर धरणी : एक देश-एक चुनाव को लेकर जहां विपक्ष की ओर से विरोध किया जा रहा है। वहीं, बीजेपी के नेता और मंत्री इसके फायदे बता रहे हैं। उड्डयन और शहरी निकाय विपुल गोयल ने कहा कि कांग्रेस की आदत है कि बिना किसी बात के हर मुद्दे पर विरोध किया जाए। विपुल गोयल ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल की ओर से एक देश-एक चुनाव को लेकर किया जा रहा विरोध, ना तो देश और ना ही समाज के हित में है।

विपुल गोयल ने कहा कि सीएम 18 दिसंबर से पूरे हरियाणा में जनता दरबार लगाने जा रहे हैं, जोकि एक अतुलनीय और नई पहल है। लोगों को सस्ता न्याय मिलेगा और मुख्यमंत्री खुद जनता के बीच रहेंगे। इस मौके पर प्रशासनिक अमला भी साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर में हरियाणा के मंत्रियों का मुख्यमंत्री के साथ कईं मुद्दों पर चिंतन हुआ। ऐसी भरोसेमंद पहले केवल हरियाणा में ही या फिर भाजपा शासिसत सरकारों में ही देखने को मिलती है। नायब सिंह सैनी सभी मंत्रियों से उनके इलाकों की समस्याओं और बड़े मुद्दों समेत आने वाले दिनों के रोड मैप पर खुली चर्चा करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कामों की बदोलत लगातार तीसरी बार सरकार में आई है। PM नरेंद्र मोदी4 और अमित शाह के कुशल नेतृत्व में जनहितैषी किए गए कार्यों को देखते हुए लोगों ने भाजपा को सत्ता में लाने का तीसरी बार काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और नेतृत्व वहान है। बिना पैंदे के लौटे की तरह से कांग्रेस चुनाव हारने के बाद केवल आरोप प्रत्यारोपण पर लगी हुई है, जबकि नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार आम जनता के लाभ के कामों को करने पर बल दे रही है।

कांग्रेस एक परिवार की पार्टी

प्रदेश के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि कांग्रेस एक परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कांग्रेस 10 साल में अपने जिला अध्यक्ष तक नियुक्त नहीं कर सकी, विधानसभा में विपक्ष का नेता चुनना तो और भी दूर की बात है।

संयम रखे किसान

किसान आंदोलन को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किसानों से संयम रखने की अपील की है । उन्होंने कहा कि यह मामला कोर्ट में है यहां तक की कोर्ट ने कमेटी भी बनाई हुई है। हरियाणा सरकार देश में सबसे ज्यादा एमएसपी देने वाला राज्य है। उन्होंने जल्द ही निकाय चुनाव होने की भी उम्मीद जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments