राहुल, खरगे, पवार, अखिलेश समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेता ‘आप’ की रैली में शामिल होंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेता यहां रामलीला मैदान में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आयोजित की जाने वाली ‘महारैली’ में शामिल होंगे।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता नेता गोपाल राय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में रविवार को रामलीला मैदान में 20,000 से अधिक लोगों की मौजूदगी वाली रैली आयोजित करने के लिए प्रशासन की अनुमति मिल गई है।

राय का कहना था कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ‘महारैली’ को संबोधित करेंगी या नहीं, इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन, द्रमुक नेता तिरूचि शिवा, नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी रैली में शामिल होंगे।

आप नेता ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी रैली में शामिल होंगी। सोरेन फिलहाल जेल में हैं।

AAP के प्रदर्शन को देखते हुए DMRC ने लिया बड़ा फैसला

आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर डीएमआरसी (DMRC) ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार, पटेल चौक तथा केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के दो गेट बंद किए।

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा कड़ी की, इन रास्तों पर लग सकता है जाम

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास का घेराव करने के आह्वान के बाद पुलिस ने सात, लोक कल्याण मार्ग की सुरक्षा कड़ी कर दी है।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का प्रदर्शन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते आप नेताओं ने आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने का एलान किया है।

दिल्ली मेट्रो के आईटीओ और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन यात्रियों के लिए दोबारा खोले गए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर बंद किए गए आईटीओ और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को एक दिन बाद शनिवार को यात्रियों के लिए पुन: खोल दिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आईटीओ मेट्रो स्टेशन और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन अब प्रवेश/निकास के लिए खुले हैं।’’

डीएमआरसी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि दोनों स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेंगे।

यह कदम आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर उठाया गया था।

Delhi: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज AAP की ‘संकल्प सभा’

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी संकल्प सभा का आयोजन करने जा रही है। पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के शहीदी पार्क पर इक्कठा होंगे।

अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, भेजे गए 6 दिनों की ED रिमांड पर

ED ने दिल्ली शराब नीति मामले में गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। बता दें राउज एवेन्यू कोर्ट से भी केजरीवाल को तगड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया हैऔर इसके साथ ही कोर्ट ने ईडी की 6 दिन की हिरासत में भेज दिया है। ऐसे में अब अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक रिमांड पर रहेंगे।

केजरीवाल के समर्थन में आए आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेन्द्र यादव, प्रशांत भूषण

आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ पूर्व नेताओं ने ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का शुक्रवार को विरोध करते हुए इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया।

केजरीवाल से मतभेदों के कारण पार्टी छोड़ने वाले इन नेताओं ने यह दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले ‘बिना सबूत के’ एक मौजूदा मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी ‘लोकतंत्र की हत्या’ के समान है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था।

हालांकि, भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए ‘खुशी का दिन’ बताया। वह आप सरकार में पर्यटन मंत्री रह चुके हैं।

राजनीतिक कार्यकर्ता और ‘स्वराज इंडिया’ के संस्थापक योगेन्द्र यादव, जिन्हें 2015 में आप की अनुशासनात्मक समिति द्वारा पार्टी से हटा दिया गया था, उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी को अन्यायपूर्ण करार दिया है।

योगेन्द्र यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं काफी हैरान हूं। लोकतंत्र के नाम पर इस देश में क्या चल रहा है? आप नए चुनाव आयुक्त नियुक्त करके मैच से पहले रेफरी को बदल देते हैं। आप प्रतिद्वंद्वी के बैंक खाते फ्रीज कर रहे हैं। 30 साल पुराने मामलों में नोटिस दिए गए हैं। उचित जांच करें, अगर अदालत दोषी ठहराती है, तो चाहे वह प्रधानमंत्री हों या कोई और, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।’’

यादव ने कहा कि चुनाव से पहले किसी भी तरह से गिरफ्तारी करना लोकतंत्र की हत्या के समान है।

उन्होंने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल के साथ अन्याय किया गया है। मुझे यकीन है कि लोग उन्हें सबक सिखाएंगे।’’

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रशांत भूषण ने दावा किया कि ईडी के पास मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है।

प्रशांत भूषण ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘यह बेहद आश्चर्यजनक है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव से ठीक पहले ईडी ने एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया है। और ऐसे मामले में, जहां उनके पास यह दिखाने के लिए कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है कि वह भ्रष्टाचार में शामिल थे, जहां वे किसी सरकारी गवाह के बयान पर भरोसा कर रहे हैं, जो एक कंपनी का अधिकारी था। वह कंपनी जिसने ईडी को नियंत्रित करने वाली भाजपा को चुनावी बॉण्ड के जरिए चंदा दिया था। ’’

कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘दिल्लीवासियों के लिए यह खुशी का दिन है। यह न्याय का दिन है। यह ‘भ्रष्ट और बेईमान’ सरकार के शासन से मुक्ति है। ’’

लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू करना भाजपा की ‘वोट बैंक की गंदी राजनीति’: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को लागू करना भाजपा की ‘‘वोट बैंक की गंदी राजनीति” है। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि इस कानून को निरस्त किया जाए।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने देश में रहने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध और ईसाई शरणार्थियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए उन गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करना है, जिनके पास दस्तावेज नहीं है।

केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस कानून के जरिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में गरीब अल्पसंख्यकों के भारत आने के द्वार खोल दिए हैं।

उन्होंने दावा किया कि सीएए लागू होने के बाद अगर पड़ोसी देशों के 1.5 करोड़ अल्पसंख्यक भी भारत आ गए तो खतरनाक स्थिति पैदा हो जाएगी।

दिल्ली जल बोर्ड: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बोरवेल प्रबंधन को लेकर दिशानिर्देश जारी किये जाएंगे

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) सभी बोरवेल के प्रबंधन के लिए एक दिशानिर्देश जारी करेगा जिनमें उन्हें सील करना शामिल होगा। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में केशोपुर मंडी स्थित बोरवेल में गिरकर एक व्यक्ति के मरने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए नया दिशानिर्देश जारी किया जाएगा।… Continue reading दिल्ली जल बोर्ड: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बोरवेल प्रबंधन को लेकर दिशानिर्देश जारी किये जाएंगे