Delhi: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज AAP की ‘संकल्प सभा’

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी संकल्प सभा का आयोजन करने जा रही है। पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के शहीदी पार्क पर इक्कठा होंगे।

‘आप’ ED की हिरासत में CM केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित- आतिशी

दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री को राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है साथ ही उन्होने कहा कि पार्टी अपने नेता के साथ खड़ी है ये पूरी कार्रवाई सिर्फ और सिर्फ एक साजिश है सीएम केजरीवाल के खिलाफ।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, ITO मेट्रो स्टेशन शाम 6 बजे तक बंद

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बीते गुरुवार ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आज आम आदमी पार्टी बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। आप के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं, दिल्ली मेट्रो के आईटीओ मेट्रो स्टेशन को आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखा गया है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सुनवाई

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बीते गुरुवार ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। आप ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।