केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, ITO मेट्रो स्टेशन शाम 6 बजे तक बंद

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बीते गुरुवार ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आज आम आदमी पार्टी बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। आप के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं, दिल्ली मेट्रो के आईटीओ मेट्रो स्टेशन को आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखा गया है।

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने ट्वीट करके आईटीओ मेट्रो स्टेशन को बंद करने की जानकारी दी। डीएमआरसी ने ट्वीट करके लिखा है कि दिल्ली पुलिस की सलाह के बाद 22 मार्च को आईटीओ मेट्रो स्टेशन को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बंद रखा जाएगा।