केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, ITO मेट्रो स्टेशन शाम 6 बजे तक बंद

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बीते गुरुवार ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आज आम आदमी पार्टी बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। आप के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं, दिल्ली मेट्रो के आईटीओ मेट्रो स्टेशन को आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखा गया है।

ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में गुरुवार को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। अब केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हालांकि, देर रात उनकी कोई खास सुनवाई नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका… Continue reading ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट