आप के प्रदर्शन के मद्देनजर प्रधानमंत्री आवास के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा, लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास का घेराव करने के आह्वान के बाद पुलिस ने लोक कल्याण मार्ग की सुरक्षा कड़ी कर दी है। सात, लोक कल्याण मार्ग प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है। ईडी ने अब रद्द की जा… Continue reading आप के प्रदर्शन के मद्देनजर प्रधानमंत्री आवास के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा, लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद

केजरीवाल होंगे रिहा, देश में शुरू करेंगे क्रांति: पंजाब सीएम मान

पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जो कि उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की हिरासत में हैं, को रिहा किया जाएगा और देश में क्रांति लाएंगे। 55 वर्षीय आप राष्ट्रीय संयोजक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था।… Continue reading केजरीवाल होंगे रिहा, देश में शुरू करेंगे क्रांति: पंजाब सीएम मान

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP करेगी पीएम आवास का घेराव

पार्टी के नेता गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा -आम आदमी पार्टी (आप) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 26 मार्च को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। 26 मार्च को करेंगे पीएम आवास का घेराव दिल्ली के मंत्री ने कहा, ”इस गिरफ्तारी… Continue reading अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP करेगी पीएम आवास का घेराव

आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब यादव से जुड़े परिसरों की ली तलाशी

आयकर विभाग ने चोरी की जांच के तहत शनिवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे। गुलाब यादव दो बार के विधायक हैं और दिल्ली विधानसभा में मटियाला सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूत्रों ने बताया कि कर चोरी की जांच के… Continue reading आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब यादव से जुड़े परिसरों की ली तलाशी

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP का प्रदर्शन, पुलिस ने मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया

दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर गई है। प्रदर्शन कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बस में बैठा कर हिरासत में लिया गया है। बता दें कि, पार्टी के कार्यकर्ता ITO पर धरने पर बैठे हैं।

गिरफ्तारी के बाद सीएम पद छोड़ेंगे अरविंद केजरीवाल? क्या कहता है कानून?

पिछले 13 महीनों से लगाए जा रहे कयासों का दौर आखिरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद थम गया है। बीते रात दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें रातभर ईडी मुख्यालय के लॉकअप में रहना पड़ा।… Continue reading गिरफ्तारी के बाद सीएम पद छोड़ेंगे अरविंद केजरीवाल? क्या कहता है कानून?

ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में गुरुवार को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। अब केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हालांकि, देर रात उनकी कोई खास सुनवाई नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका… Continue reading ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

चुनाव की घोषणा के बाद बोले दिल्ली के सीएम केजरीवाल, कहा तानाशाही और गुंडागर्दी के खिलाफ करें वोट

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही अब नेताओं की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जनता से अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश में लोकसभा चुनाव की तारीख़ों… Continue reading चुनाव की घोषणा के बाद बोले दिल्ली के सीएम केजरीवाल, कहा तानाशाही और गुंडागर्दी के खिलाफ करें वोट

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, दिल्ली कोर्ट ने जमानत दी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले में बड़ी राहत मिली है. दिल्ली कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी समन में शामिल न होने पर गिरफ्तारी के खिलाफ उन्हें जमानत दे दी है. बता दें कि ईडी दिल्ली के कठित शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम केजरीवाल को कई नोटिस भेज… Continue reading दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, दिल्ली कोर्ट ने जमानत दी

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को बस मार्शल योजना रोकने के लिए कहा: CM अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने अधिकारियों से बस मार्शल योजना सहित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को रोकने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री के इस आरोप पर उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बस में मार्शल के रूप में तैनात नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों को हटाने के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने कहा कि यह योजना 2015 से 2022 तक सुचारू रूप से चली।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वादे के साथ 2015 में सरकार बनाई थी। हमने पांच साल में सीसीटीवी कैमरे लगाए, अंधेरे वाले स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाईं और बसों में सीसीटीवी कैमरे और ‘पैनिक बटन’ लगाए तथा मार्शल तैनात किए। बस मार्शल द्वारा किये गये अच्छे काम के कई उदाहरण मौजूद हैं।’’

उन्होंने कहा कि बस मार्शल योजना के तहत आठ वर्षों तक सुचारू रूप से काम हुआ लेकिन 2023 में अधिकारियों ने यह कहते हुए सवाल उठाने शुरू कर दिए कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी मार्शल के रूप में काम नहीं कर सकते।

केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘उपराज्यपाल ने अधिकारियों को बस मार्शल योजना को रोकने के लिए कहा है। उपराज्यपाल ने यह कहते हुए मार्शल की नियुक्ति पर सवाल उठाए कि वहां (बस में) सीसीटीवी कैमरे और ‘पैनिक बटन’ हैं।’’

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर सिर्फ ‘‘मगरमच्छ के आंसू’’ बहा रही है। उन्होंने पानी के कथित तौर पर बढ़े हुए बिलों के लिए एकमुश्त समाधान योजना पर सक्सेना के पत्र के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘उपराज्यपाल के पत्र में सही भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया था।’’ उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।