Tuesday, March 3, 2026
Home Current News मतदान से 5 दिन पहले AAP के 7 विधायकों ने दिया पार्टी...

मतदान से 5 दिन पहले AAP के 7 विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार (31 जनवरी) को एक दिन में पार्टी के 7 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनाव में मतदान से 5 दिन पहले त्रिलोकपुरी विधायक रोहित कुमार, महरौली विधायक नरेश यादव, कस्तूरबा नगर विधायक मदन लाल, पालम विधायक भावना गौड़ और जनकपुरी विधायक राजेश ऋषि ने आप को अलविदा कह दिया।

इस्तीफा देने वाले विधायकों कटा था टिकट

ये सभी वो विधायक हैं जिनका इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी ने टिकट काट दिया, इनके अलावा बिजवासन से बीएस जून और आदर्श नगर से पवन शर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने इन सभी का टिकट काट दिया था जिससे ये नाराज चल रहे थे।

  • भावना गौड़, पालम
  • नरेश यादव, महरौली
  • राजेश ऋषि, जनकपुरी
  • मदन लाल, कस्तूरबा नगर
  • रोहित महरौलिया, त्रिलोकपुरी
  • बी एस जून, बिज़वासन
  • पवन शर्मा, आदर्श नगर

त्रिलोकपुरी विधायक रोहित कुमार ने अपने इस्तीफे की चिट्ठी में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा, ”आपकी बात पर भरोसा करके मेरे समाज ने एकतरफा आपको समर्थन दिया जिसके बूते पर दिल्ली में तीन बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, बावजूद इसके ना तो ठेकेदारी प्रथा बंद हुई और ना ही 20-20 साल से कच्ची नौकरी पर काम करने वाले लोगों को पक्का किया गया, राजनीतिक महात्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए मेरे समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है।”

भावना गौड़ की आप से यह शिकायत

मदन लाल ने दिल्ली विधानसभा स्पीकर रामनिवास गोयल के नाम चिट्ठी में लिखा, ”मैंने दिल्ली विधानसभा की सदस्यता त्यागने का फैसला किया है। मैं मेरे कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए आभार जताता हूं,” भावना गौड़ ने केजरीवाल की चिट्ठी में लिखा, “मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूं। मेरा आपमें और पार्टी में भरोसा खत्म हो गया है।”


राजेश ऋषि ने लगाए ये आरोप

साथ ही जनकपुरी से विधायर राजेश ऋषि ने भी आप पर गंभीर आरोप लगाए और इस्तीफे में लिखा, ”अन्ना आंदोलन से जन्मी, भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाई गई आम आदमी पार्टी जो अब भ्रष्टाचार युक्त पार्टी बन गई है जिसे में बड़े दुखी मन के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।”


नरेश यादव अपने इस्तीफे की चिट्ठी में लिखते हैं, ”मैंने आम आदमी पार्टी ईमानदारी की राजनीति के लिए ही ज्वाइन की थी लेकिन आज कहीं भी ईमानदारी नजर नहीं आ रही है। मैंने 100 फीसदी ईमानदारी से महरौली में काम किया। दिल्ली की जनता जानती है कि आप भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है।”