Wednesday, March 4, 2026
Home Current News अरविंद केजरीवाल गुरुनानक जयंती पर पहुंचे रकाबगंज साहिब गुरुद्वारा, टेका माथा

अरविंद केजरीवाल गुरुनानक जयंती पर पहुंचे रकाबगंज साहिब गुरुद्वारा, टेका माथा

Advertisement

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर दिल्ली के ऐतिहासिक रकाबगंज साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। उन्होंने सबसे पहले पवित्र स्थल पर माथा टेका।

प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने गुरु नानक की शिक्षाओं का जिक्र किया और कहा कि हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर बेहतर समाज का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने देशवासियों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरु नानक जी ने हमेशा सत्य, सेवा और समानता पर जोर दिया।

उनका जीवन और विचारधारा आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेता लगातार धार्मिक स्थलों पर जाते नजर आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल दिल्ली के कॉनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया था।

अपनी जयंती पर केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसे आगामी चुनावों को लेकर जनता को सकारात्मक संदेश देने की कोशिश माना जा रहा है। धार्मिक स्थलों की इन यात्राओं को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा है। कोई इसे आम आदमी पार्टी की चुनावी रणनीति बता रहा है तो कोई इसे जनता से जुड़ने की कोशिश मान रहा है। जो भी हो, केजरीवाल का यह कदम पार्टी की छवि को मजबूत करता नजर आ रहा है।