Tuesday, March 3, 2026
Home Current News शराब के साथ ये चीजें खाने से हो सकती है आपकी मौत,...

शराब के साथ ये चीजें खाने से हो सकती है आपकी मौत, तुरंत हो जाएं सावधान

Advertisement

शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है। यह बात तो हम सभी जानते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग शराब पीते हैं। शराब के साथ ज्यादातर लोग स्नैक्स या कुछ और खाना पसंद करते हैं। इसमें मसालेदार चीजें ज्यादा होती हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खाने से पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं हो पाता।

इससे एसिड रिफ्लक्स, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। शराब के साथ इन चीजों को खाने से डिहाइड्रेशन भी हो सकता है और लिवर खोखला भी हो सकता है, जो जानलेवा भी हो सकता है। ऐसे में यहां जानिए कुछ ऐसे फूड्स के बारे में, जिन्हें शराब के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए…

1. बींस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोग शराब के साथ छोले या राजमा खाना पसंद करते हैं लेकिन ये चीजें पाचन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। रेड वाइन और बीन्स या दाल का सेवन पाचन को खराब करता है। रेड वाइन में टैनिन होता है और दाल या छोले में आयरन होता है, जिसे अवशोषित नहीं किया जा सकता।

2. ब्रेड

बीयर के साथ कभी भी ब्रेड नहीं खाना चाहिए। इससे गैस और अपच की समस्या हो सकती है। बीयर और ब्रेड दोनों में ही बहुत ज़्यादा यीस्ट होता है, जो पेट में आसानी से पच नहीं पाता। इससे गैंडिडा बैक्टीरिया की वृद्धि हो सकती है, जिससे समस्या हो सकती है।

3. नमकीन

शराब के साथ ज्यादा नमकीन नहीं खाना चाहिए, ज्यादातर लोग शराब के साथ स्पाइसी मिक्चर, भुजिया जैसी चीजें खाती हैं। इनमें सोडियम काफी ज्यादा होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छे नहीं होते हैं। ज्यादा नमकीन चीजों से प्यास काफी ज्यादा लगती है, जो डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ा सकता है। अल्कोहल डाययूरेटिक की वजह से काफी ज्यादा यूरिन आता है।

4. चॉकलेट

शराब और चॉकलेट का सेवन भी एक साथ गलती से भी नहीं करना चाहिए। चॉकलेट में कैफीन पाया जाता है, जो गैस्ट्रो प्रॉब्लम्स को बढ़ा सकते हैं, कई बार ये कंडीशन ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।

5. पिज्जा

शराब पीने के बाद पेट काफी देर तक भरा रहता है, जिसकी वजह से पेट में एसिड रिफलेक्स हो सकता है। ऐसी कंडीशन में शराब के साथ पिज्जा खाना खतरनाक हो सकता है। इसके साथ टमाटर की चटनी भी नहीं खाना चाहिए, इससे गैस की समस्या हो सकती है और हार्ट बर्न हो सकती है, इसलिए शराब के साथ टमाटर की कोई चीज नहीं खानी चाहिए।