HomeBreaking NewsLPG संकट के बीच बरेली जिला प्रशासन की अनोखी पहल, शादी का...

LPG संकट के बीच बरेली जिला प्रशासन की अनोखी पहल, शादी का कार्ड दिखाओ गैस सिलिंडर पाओ

पश्चिम एशिया संकट के चलते LPG की कमी के बीच बरेली जिला प्रशासन ने वैवाहिक आयोजनों को राहत देने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब शादी आयोजकों को सिलिंडर पाने के लिए आवेदन करना होगा, जिसके आधार पर प्रशासन गैस उपलब्ध कराएगा।

आवेदन देकर मिलेंगे सिलिंडर

नई व्यवस्था के तहत आयोजकों को जिलाधिकारी या पूर्ति विभाग में प्रार्थनापत्र देना होगा। इसमें मेहमानों की संख्या, आयोजन की तारीख और आवश्यक सिलिंडरों का विवरण देना अनिवार्य होगा। साथ ही विवाह का कार्ड देना भी जरूरी है। इसके बाद अधिकारी जरूरत के अनुसार सिलिंडरों की संख्या तय करेंगे।

तय प्रक्रिया से होगी सप्लाई

आवेदन स्वीकृत होने के बाद पूर्ति विभाग संबंधित गैस एजेंसी को पत्र जारी करेगा। एजेंसी पेट्रोलियम कंपनी से सिलिंडर प्राप्त कर आयोजक को अस्थायी कनेक्शन के जरिए सिलिंडर उपलब्ध कराएगी। इसके लिए आयोजक को सिलिंडर की कीमत के साथ ₹4500 सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी।

सिलिंडर लौटाने पर मिलेगी रकम वापस

कार्यक्रम के बाद आयोजकों को सभी सिलिंडर वापस करने होंगे। इसके बाद ₹2400 तक की सिक्योरिटी राशि वापस कर दी जाएगी। अगर सिलिंडर वापस नहीं किए गए तो जमा राशि जब्त हो सकती है।

शादी सीजन को देखते हुए फैसला

15 अप्रैल से शुरू हो रहे शादी सीजन को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है, इसलिए आयोजकों को पहले से आवेदन करने की सलाह दी गई है।

Read More

ब्रिटेन ने डोनाल्ड ट्रंप से फेर लिया मुंह! ईरान जंग में नहीं देगा साथ, होर्मुज खोलने के लिए उठाया ये बड़ा कदम

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments