Delhi: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज AAP की ‘संकल्प सभा’

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी संकल्प सभा का आयोजन करने जा रही है। पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के शहीदी पार्क पर इक्कठा होंगे।

शहीदी दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी के सभी सांसद, विधायक,पार्षद, पदाधिकारी INDIA गठबंधन के लोगों के साथ मिलकर तानाशाही को उखाड़ने का संकल्प लेंगे। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।