दिल्ली आबकारी नीति मामला: के. कविता से जेल में पूछताछ करेगी CBI, अदालत ने दी अनुमति

कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 15 मार्च को गिरफ्तार किया था।

आम आदमी पार्टी को एकजुट रखने के लिए सुनीता केजरीवाल सबसे बेहतर व्यक्ति हैं: सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल वर्तमान परिस्थितियों में पार्टी को एकजुट रखने के लिए सबसे बेहतर व्यक्ति हैं और उनकी मौजूदगी का कार्यकर्ताओं पर ‘‘सकारात्मक प्रभाव’’ पड़ा है।

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री भारद्वाज ने यहां समाचार एजेंसी के मुख्यालय में ‘पीटीआई’ संपादकों के साथ बातचीत में कहा कि सुनीता केजरीवाल ने हमेशा कहा है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री की ‘‘मैसेंजर (संदेशवाहक)’’ हैं।

AAP विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याओं का समाधान करें : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री ने तिहाड़ जेल से एक संदेश भेजकर आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्रतिदिन जाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

सुनीता ने ‘डिजिटल ब्रीफिंग’ में कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि भले ही वह जेल में हैं, लेकिन दिल्ली के दो करोड़ लोग उनका परिवार हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

सुनीता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ते हुए कहा, ‘‘हमें सरकारी कामकाज के अलावा उनकी समस्याओं का भी समाधान करना होगा।”

अब समाप्त कर दी गई दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।

केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा, ‘‘ मेरे जेल में होने से दिल्ली के लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं, मेरे परिवार में किसी को भी किसी भी कारण से दुखी नहीं होना चाहिए। ईश्वर सब पर कृपा करें।

अरविंद केजरीवाल से मिल सकते हैं CM मान, तिहाड़ जेल प्रशासन को लिखी गई चिट्ठी

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में आज मुलाकात कर सकते हैं। तिहाड़ जेल को पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय ने चिट्ठी लिखी है।

बेरोजगारी के कारण Russia गए युवा युद्ध में फंसे, सरकार ने नहीं लिया संज्ञान: अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता कर विदेश में फंसे युवाओं के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। इसके बाद उन्होंने चुनाव प्रचार को तेज करने के लिए जिला कार्यकारिणी की बैठक की। उनके साथ जिलाध्यक्ष गज्जन सिंह, मास्टर सतबीर गोयत, राकेश खानपुर, कुलभूषण शर्मा, करमजीत अटाल, जगजीत सिंह, राम… Continue reading बेरोजगारी के कारण Russia गए युवा युद्ध में फंसे, सरकार ने नहीं लिया संज्ञान: अनुराग ढांडा

पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने तिहाड़ में केजरीवाल से मुलाकात के लिए अनुमति मांगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तिहाड़ जेल प्रशासन को पत्र लिखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मिलने की अनुमति मांगी है। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि यह पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा भेजा गया है।

केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।

जेल से बाहर आए AAP नेता संजय सिंह, कहा- जश्न मनाने का नहीं संघर्ष करने का समय है

दिल्ली आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के एक दिन बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आए और कहा कि यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि संघर्ष का समय है।

सिंह का अभिवादन करने के लिए जेल के बाहर पार्टी के अनेक कार्यकर्ता जमा हुए थे।

सिंह 13 अक्टूबर 2023 से राष्ट्रीय राजधानी की अति सुरक्षा वाली जेल में बंद थे। वह द्वार संख्या तीन से बाहर आए।

जेल अधिकारियों ने कहा कि जमानत प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रिहा किया गया।

जेल के बाहर एकत्रित ‘आप’ के समर्थकों ने “देखो देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया” और “संजय सिंह जिंदाबाद” के नारे लगाए। ‘आप’ कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच राज्यसभा सदस्य को फूलमाला पहनाई गई।

भाजपा 2025 में विधानसभा का चुनाव जीतेगी, दिल्ली की 90 प्रतिशत समस्याओं का हल करेगी: मनोज तिवारी

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के गति पकड़ने के बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को दावा किया कि 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर उनकी पार्टी 25 वर्ष बाद राजधानी की सत्ता में वापसी करेगी और एक ही कार्यकाल में शहर की 90 प्रतिशत समस्याओं का हल कर लेगी।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ का दिए एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली की जनता को मिल रही मौजूदा सुविधाओं के अतिरिक्त अन्य रियायतें भी दी जाएंगी।

भोजपुरी गायक और अभिनेता से राजनीतिक नेता बने तिवारी ने कहा, ‘‘भाजपा करीब 25 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर है। यह भाजपा की हार नहीं है, यह दिल्ली की हार है। अब दिल्ली जीतेगी और मुझे उम्मीद है कि 2024 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही यहां डबल-इंजन की सरकार बनेगी… और 2025 में दिल्ली की जनता भाजपा को मौका देगी।’’

AAP सांसद संजय सिंह आज जेल से होंगे रिहा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जेल से रिहाई होगी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से कल जमानत मिती थी जिसके बाद आज तिहाड़ जेल में ऑर्डर कॉपी पहुंचने के बाद उन्हे रिहा किया जाएगा।

दिल्ली विधानसभा की बैठक आठ अप्रैल तक स्थगित

दिल्ली विधानसभा की बैठक सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों की नारेबाजी के बीच आठ अप्रैल तक स्थगित कर दी गयी।

‘आप’ विधायक राजेश गुप्ता ने भाजपा पर आबकारी नीति मामले में एक आरोपी से चुनावी बॉण्ड के जरिए 60 करोड़ रुपये ‘‘वसूलने’’ का आरोप लगाया और भाजपा से इस पर जवाब मांगा।

इसके बाद ‘आप’ विधायक सदन के आसन के समीप आए गए और भाजपा से चुनावी बॉण्ड मुद्दे पर जवाब मांगते हुए नारे लगाने लगे।

इसके जवाब में भाजपा विधायकों ने ‘आप’ के खिलाफ नारेबाजी की जिसके बाद सदन की कार्यवाही आठ अप्रैल तक स्थगित कर दी गयी।