CM भगवंत सिंह मान-केजरीवाल मुलाकात: सुरक्षा के लिए तिहाड़ जेल, दिल्ली एवं पंजाब पुलिस के अधिकारियों की बैठक

राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की संभावित मुलाकात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल और दिल्ली एवं पंजाब पुलिस के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को चर्चा हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक जेल अधिकारी ने बताया कि तिहाड़ में उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) के कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे यह बैठक शुरू हुई।

मान और केजरीवाल के बीच मुलाकात के लिए दिल्ली जेल नियमावली के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था तथा सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए यह बैठक की गयी।

मान ने तिहाड़ की जेल संख्या दो में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए तिहाड़ प्रशासन से समय मांगा है।

केजरीवाल अब निरस्त कर दी गयी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री समेत छह लोगों का नाम दिया है, जिनसे वह जेल में मुलाकात करना चाहते हैं।

पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने तिहाड़ में केजरीवाल से मुलाकात के लिए अनुमति मांगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तिहाड़ जेल प्रशासन को पत्र लिखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मिलने की अनुमति मांगी है। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि यह पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा भेजा गया है।

केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।

Punjab Budget Session : विधानसभा में CM भगवंत सिंह मान और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा की तीखी बहस

पंजाब विधानसभा का दूसरे दिन हंगामेदार रहा। बता दें विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सोमवार को बेहद गुस्से में देखे गए। वह विपक्ष पर इतना भड़क गए कि स्पीकर को चेयर से उठकर मामला शांत करवाना पड़ा। बताए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और सीएम भगवंत मान के बीच तीखी बहस हुई। दोनों के बीच तीखी बहस को देखते हुए विधानसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी।

CM अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत सिंह मान ने सहपरिवार किये रामलला के दर्शन…

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को अयोध्‍या पहुंचे जहां दोनों नेता नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे।

मंदिर नगरी में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के इस दौरे से एक दिन पहले उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उनकी सरकार के मंत्रियों और विधानमंडल के दोनों सदनों के 325 से अधिक सदस्यों ने रविवार को मंदिर में दर्शन किए थे जिसमें समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य शामिल नहीं हुए थे।

‘आप’ के एक नेता ने बताया कि केजरीवाल व मान दोपहर करीब दो बजे अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचे। दोनों नेताओं ने हवाई अड्डे पर एकत्र मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं की और राम जन्मभूमि की ओर बढ़ गए जहां वे रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे।

‘आप’ की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि दोनों नेता राम मंदिर में विशेष प्रार्थना में शामिल होंगे।

मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को छोड़कर उत्तर प्रदेश के दोनों सदन (विधानसभा और विधान परिषद) के करीब 325 विधायकों ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ रविवार को नवनिर्मित राम मंदिर में श्री रामलला का दर्शन पूजन किया।

राम मंदिर में आदित्यनाथ ने भगवान के सामने साष्टांग दंडवत कर पूजा-अर्चना की।

अयोध्‍या में गत 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान श्री राम के बालक रूप ‘श्री रामलला’ की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी। तबसे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ-साथ विभिन्‍न राज्‍यों की राजनीतिक हस्तियों और प्रमुख लोगों का मंदिर आना लगा हुआ है।

AAP जल्द पंजाब में 13, चंडीगढ़ में एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी एक पखवाड़े के भीतर पंजाब की 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एक संसदीय सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

मुकेरिया हादसे पर CM मान ने जताया दुख, मृतक पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

मुकेरियां सड़क हादसे में जान गवांने वाले पुलिसकर्मियों को सीएम भगवंत सिंह मान ने श्रद्धांजलि दी। चंडीगढ़ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान और वहां पर मौजूद लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

Punjab: कल से सभी शुगर मिल फिर से होगी शुरू, CM मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

पंजाब में कल से सभी निजी और सहकारी शुगर मिल फिर से शुरू होगी। इस बात की जानकारी सीएम भगवंत सिंह मान ने ट्वीट कर दी।

पंजाब दिवस के मौके पर पंजाब सरकार की खुली चुनौती, ‘PAU’ में होगी प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर बहस

पंजाब सरकार द्वारा आयोजित इस ओपन डिबेट में प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के मद्देनजर लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लुधियाना में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

सरकार द्वारा आयोजित इस ओपन डिबेट को ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ नाम दिया गया है जिसका सरकार द्वारा एक टीजर भी लॉन्च किया गया था।

एशियाई खेलों में पंजाब के पदक विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार: CM भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि चीन में हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को उनकी वापसी के बाद नकद प्रोत्साहन दिया जाएगा। पंजाब सरकार स्वर्ण पदक विजेताओं एक करोड़ रुपये, रजत के लिए 75 लाख रुपये और कांस्य के लिए 50 लाख रुपये देती… Continue reading एशियाई खेलों में पंजाब के पदक विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार: CM भगवंत सिंह मान

CM केजरीवाल ने एशियाई खेलों में पदक जीतने के लिए तेजस्विन को बधाई दी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता एथलीट तेजस्विन शंकर से मुलाकात की और उनकी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

दिल्ली के तेजस्विन ने डेकाथलन में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक जीता था।

केजरीवाल ने कहा कि शंकर दिल्ली सरकार की मिशन उत्कृष्टता योजना के लाभार्थी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम में 11 में से 10 खिलाड़ी पंजाब से हैं और सुझाव दिया कि यदि राज्य सरकारें अपने खिलाड़ियों का समर्थन करें तो भारत वैश्विक स्तर पर पदक जीतने की क्षमता रखता है।

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को प्रत्येक राज्य को दो अलग-अलग खेल आवंटित करने चाहिए और राज्य सरकारें बुनियादी ढांचे का ध्यान रखें तथा सभी स्तरों पर खिलाड़ियों को सहायता प्रदान करें।