AAP सांसद संजय सिंह आज जेल से होंगे रिहा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जेल से रिहाई होगी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से कल जमानत मिती थी जिसके बाद आज तिहाड़ जेल में ऑर्डर कॉपी पहुंचने के बाद उन्हे रिहा किया जाएगा।

बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट में संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान ED ने जमानत का विरोध नहीं किया था जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए संजय सिंह को रिहा करने के आदेश दिए है।

वहीं, दोपहर करीब दो बजे तक तिहाड़ जेल में संजय सिंह की रिहाई की ऑर्डर कॉपी पहुंचेगी जिसके बाद उन्हे रिहा किया जाएगा। हालांकि संजय सिंह को कल खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज अस्पताल से उन्हे डिस्चार्ज मिलने के बाद सीधा तिहाड़ जेल भेजा जाएगा और आज दोपहर तक संजय सिंह की रिहाई होगी।