मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है, मैं आतंकवादी नहीं हूं: Tihar Jail से दिल्ली के CM का संदेश

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तिहाड़ जेल से नागरिकों के लिए एक संदेश जारी कर कहा है ‘‘मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं।’’

सिंह ने जेल में बंद केजरीवाल के साथ किये जा रहे कथित व्यवहार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की।

सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रतिशोध और दुर्भावना के चलते उन्हें तोड़ना चाहती है, लेकिन वह इन सबसे और अधिक मजबूत होकर उभरेंगे।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि तिहाड़ जेल में बंद एक ‘कुख्यात अपराधी’ को बैरक में अपने वकील और पत्नी से मिलने की अनुमति दी गई, जबकि केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात के दौरान उनके बीच कांच की दीवार थी।

सिंह ने कहा कि खुद के साथ हो रहे व्यवहार से आहत होकर केजरीवाल ने देशवासियों के लिए संदेश भेजा है कि ‘‘मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री का बयान 2010 की शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘माई नेम इज खान’ से लिया गया है जिसमें अभिनेता कहते हैं, ‘‘माई नेम इज खान और मैं आतंकवादी नहीं हूं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘केजरीवाल के साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार किया जा रहा था और उन्हें ‘कांच की दीवार’ के जरिये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने की अनुमति दी गई थी।’’

धन शोधन मामले में छह महीने जेल में रहने के बाद हाल ही में रिहा हुए सिंह ने आरोप लगाया कि, ‘‘तिहाड़ की जेल संख्या दो में एक कुख्यात अपराधी अपने वकील और पत्नी से बैरक में मिला। इसी तरह अन्य बंदियों की भी जेल कार्यालय में मुलाकात कराई जाती है।’’ हालांकि, उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया।

महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल ने सोमवार को कहा था कि कैदियों के साथ व्यवहार में कोई भेदभाव नहीं किया जाता है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि उन्हें समान मूल अधिकार मिले।

मान ने सोमवार को तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मुलाकात की और आरोप लगाया कि उन्हें वहां वे सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं जिन्हें एक कट्टर अपराधी को भी मुहैया कराने की अनुमति है।

इस पर अपनी प्रतिक्रिया में बेनीवाल ने कहा, ‘‘कट्टर या सामान्य अपराधी के बीच कोई अंतर नहीं है। जेल नियमावली में कैदियों के बीच कोई अंतर नहीं है। हर कैदी के पास बुनियादी अधिकार हैं और इसे सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है।’’

तिहाड़ जेल में केजरीवाल के साथ ‘आतंकवादी’ की तरह किया जा रहा है बर्ताव : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि एक कुख्यात अपराधी तिहाड़ जेल की बैरक में अपनी पत्नी एवं वकील से मिलता है जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ‘आतंकवादी’ की तरह बर्ताव किया जा रहा है।

सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि आप के संयोजक केजरीवाल की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात के दौरान उनके बीच कांच की दीवार थी।

उनके आरोप पर जेल प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, भेजे गए 6 दिनों की ED रिमांड पर

ED ने दिल्ली शराब नीति मामले में गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। बता दें राउज एवेन्यू कोर्ट से भी केजरीवाल को तगड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया हैऔर इसके साथ ही कोर्ट ने ईडी की 6 दिन की हिरासत में भेज दिया है। ऐसे में अब अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक रिमांड पर रहेंगे।

दिल्ली में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे व्यक्ति की मौत, शव बाहर निकाला गया

दिल्ली जल बोर्ड के एक जलशोधन संयंत्र में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे व्यक्ति को बाहर निकालने के लिये लगभग 12 घंटे तक बचाव अभियान चलाये जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने यह जानकारी दी।

व्यक्ति का शव बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया है।

व्यक्ति की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है और उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे बेहद दुख के साथ यह खबर साझा करनी पड़ रही है कि बोरवेल में गिरे व्यक्ति को बचाव दल ने मृत पाया है। वह बोरवेल रूम में कैसे घुसा, बोरवेल के अंदर कैसे गिरा- इसकी जांच पुलिस करेगी। मैं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने कई घंटों तक चले बचाव अभियान में व्यक्ति को बचाने का हर संभव प्रयास किया।’’

पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में शनिवार देर रात करीब एक बजे सूचना मिली कि दिल्ली जल बोर्ड के जलशोधन संयंत्र के बोरवेल में एक व्यक्ति गिर गया है। इसके बाद व्यक्ति को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) की टीम के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने धनशोधन मामले में संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज की

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाले’ से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह को जमानत देने से बुधवार को इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी, लेकिन निचली अदालत को सुनवाई शुरू होने पर इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। सिंह दिल्ली से राज्यसभा के लिए फिर से निर्वाचित हुए हैं।

न्यायमूर्ति शर्मा ने आदेश सुनाते हुए कहा, “इस स्तर पर आरोपी को जमानत देने का कोई आधार नहीं बनता है।”

न्यायाधीश ने कहा कि सिंह निष्पक्ष सुनवाई के हकदार हैं। उन्होंने कहा, “यह अदालत निचली अदालत को वर्तमान मामले में सुनवाई शुरू होने पर इसमें तेजी लाने का निर्देश देती है।”

फैसला सुनाते हुए न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि जमानत देने के इस चरण में सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा के बयान की स्वीकार्यता के मुद्दे की पड़ताल नहीं की जा सकती और इसकी पड़ताल सुनवायी के दौरान की जाएगी।

दिल्ली आबकारी नीति मामला: आप सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज

दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति से संबंधित मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने राज्यसभा सदस्य सिंह की जमानत याचिका खारिज की।

इससे पहले बृहस्पतिवार को अदालत ने अपनी कार्यवाही स्थगित कर दी थी और कहा था कि वह सिंह की जमानत याचिका पर 22 दिसंबर को फैसला सुनाएगी।

आप विधायकों के भाजपा विरोधी प्रदर्शन के बीच दिल्ली विधानसभा सोमवार तक के लिए स्थगित

दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को उस समय स्थगित कर दी गयी जब आम आदमी पार्टी (आप) विधायक भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आसन के पास पहुंच गये। आप विधायकों का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एमसीडी कर्मचारियों के नियमितीकरण का विरोध कर रही है।

भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मचारियों के नियमितीकरण में भाजपा द्वारा कथित तौर पर बाधा डालने को लेकर नियम 55 के तहत अल्पकालिक चर्चा हुई।

आप विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा, ‘‘एमसीडी में 15 साल तक सत्ता में रहने के दौरान भाजपा जो नहीं कर सकी, उसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केवल छह महीने में पूरा किया है।’’

पराली संकटः दिल्ली सरकार ने धान के खेतों में ‘बायो-डीकंपोजर’ के छिड़काव का अभियान शुरू किया

राष्ट्रीय राजधानी में किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने धान के खेतों में जैव अपघटक (बायो-डीकंपोजर) के छिड़काव को लेकर शुक्रवार को एक अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार राजधानी में 2020 से पूसा जैव अपघटक का इस्तेमाल कर रही है। यह जैव अपघटक एक माइक्रोबियल द्रव्य है, जो धान के अवशेषों को 15-20 दिनों में विघटित कर देता है।

अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी के पीछे पराली जलाने के लिए खेतों में लगाई गई आग एक प्रमुख कारण होता है।

राय ने कहा कि सरकार ने पिछले साल 4,400 एकड़ धान के खेतों में जैव अपघटक का छिड़काव किया था और इस सीजन में 5,000 एकड़ भूमि को कवर किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि पंजाब में पराली बड़े पैमाने पर जलाई जाती है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि कृषि प्रधान राज्य में आप सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से खेतों में आग लगाने की घटनाओं में कमी आएगी।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली के पीएम 2.5 प्रदूषण में खेतों में जलाई गई पराली की अधिकतम हिस्सेदारी पिछले साल तीन नवंबर को 34 प्रतिशत और सात नवंबर 2021 को 48 प्रतिशत थी।

दिल्ली सरकार ने हिमाचल प्रदेश राहत कोष में 10 करोड़ रुपये दान किए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही के बाद राहत कार्यों के लिए शुक्रवार को राज्य के राहत कोष में 10 करोड़ रुपये दान किए।

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बारिश से हुई तबाही के मद्देनजर दिल्ली सरकार से मदद मांगी थी। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, दो दिवसीय सत्र आज से होगा शुरू

दिल्ली विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है. सत्र के दौरान दिल्ली सेवा कानून पर सदन में हंगामे के आसार बने हुए हैं. आपको बता दें कि संसद में दिल्ली सेवा कानून के पारित होने के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी मोर्चा खोल दिया है. कयास लगाए जा… Continue reading दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, दो दिवसीय सत्र आज से होगा शुरू