Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकिसान नेता डल्लेवाल को लिया गया हिरासत में, आमरण भूख हड़ताल पर...

किसान नेता डल्लेवाल को लिया गया हिरासत में, आमरण भूख हड़ताल पर बैठने की बनाई थी योजना

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को बीती रात करीब तीन बजे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डल्लेवाल को पुलिस ने खनौरी बॉर्डर से हिरासत में लिया है। बता दें कि किसान नेता डल्लेवाल ने आज आमरण भूख हड़ताल पर बैठने की योजना बनाई थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक डल्लेवाल को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल भेजा गया है जहां उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है इस बीच कई किसान नेता भी अस्पताल में पहुंचे और डल्लेवाल को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किसान संगठनों ने रोष जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments