Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent NewsINLD सुप्रीमों ओपी चौटाला भी उतरे प्रचार अभियान में, बोले- ‘हरियाणा के...

INLD सुप्रीमों ओपी चौटाला भी उतरे प्रचार अभियान में, बोले- ‘हरियाणा के लोग इनेलो का राज लाना चाहते हैं‘

हरियाणा विधानसभा का चुनाव प्रचार जोरों पर है इसी कड़ी में हरियाणा के पांच बार के मुख्यमंत्री रहे ओमप्रकाश चौटाला ने डबवाली हल्के से चुनाव प्रचार की शुरुआत की और आदित्य चौटाला के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। चुनावी रथ में सवार होकर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने लोगों का अभिनंदन किया साथ ही लोगों को चुनावी रथ से ही संबोधित किया।

ओमप्रकाश चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि ‘आप लोगों ने इनेलो का शासन भी देखा है, इनेलो के शासन में हरियाणा के हर वर्ग के लोगों का उत्थान किया है इसी वजह से आज हर वर्ग के लोग एक बार फिर हरियाणा में इनेलो का शासन ही देखना चाहते हैं’।

ओम प्रकाश चौटाला ने ठेठ हरियाणवी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में इनेलो का राज बनवा दो तुम लोगों की ठाठ करवा दूंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments