HomeBreaking Newsजालंधर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, डेरा सचखंड बल्लां में संत...

जालंधर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, डेरा सचखंड बल्लां में संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन(Nitin Nabin) बुधवार को पंजाब पहुंचे। वह आदमपुर स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज एयरपोर्ट पर उतरे जहां पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उनका स्वागत किया। नितिन नबीन का यह दौरा श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प यात्रा की शुरुआत से जुड़ा है।

डेरा सचखंड बल्लां में टेका माथा

यात्रा का शुभारंभ करने से पहले नितिन नबीन(Nitin Nabin) पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के साथ डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यहां उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर में दर्शन किए और माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास जी से मुलाकात भी की। नितिन नबीन ने कहा कि वह गुरु रविदास जी का आशीर्वाद लेने आए हैं। उनके आशीर्वाद से ही समरसता यात्रा की शुरुआत की जा रही है।

सामाजिक समानता का संदेश पहुंचाएगी यात्रा

बीजेपी की इस समरसता संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और उनके विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इसके जरिए समाज में भाईचारे, समानता और सामाजिक एकता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

पंजाब:जालंधर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, डेरा सचखंड बल्लां में संत  निरंजन दास से लिया आशीर्वाद - Bjp National President Nitin Nabin Arrives In  Jalandhar - Amar Ujala ...

पार्टी इस यात्रा के माध्यम से गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दे रही है।

यह भी पढ़ें : पुष्कर मेले में विदेशी खिलाड़ियों पर भारी पड़े देसी खिलाड़ी, सतोलिया में 1-2 से दी मात…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments