HomeBreaking Newsगोरखपुर में गरजे CM योगी! सपा पर दंगों को लेकर साधा निशाना,...

गोरखपुर में गरजे CM योगी! सपा पर दंगों को लेकर साधा निशाना, किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi)ने गोरखपुर दौरे के दौरान विकास कार्यों के साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में रेल उपरिगामी सेतु समेत कुल 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसके शासनकाल को लेकर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों के लिए राहत पैकेज लाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी की चार बार की सरकार के दौरान प्रदेश में 1,500 दंगे हुए।

उन्होंने दावा किया कि उस समय अपराधियों और माफियाओं का प्रभाव था जिससे व्यापारियों और महिलाओं की सुरक्षा प्रभावित होती थी। CM ने कहा कि बीजेपी सरकार ने करीब 10 लाख सरकारी नौकरियां दी हैं और माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार में महिलाओं और व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। उनके मुताबिक, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है।

किसानों के लिए नए राहत पैकेज की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने साइक्लोन, भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए नए पैकेज की घोषणा की। CM ने कहा कि पहले दिया गया मुआवजा किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं था। इसलिए सरकार अतिरिक्त सहायता देने की दिशा में कदम उठाएगी।

चौरी-चौरा कांड और मालवीय जी का किया जिक्र

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक चौरी-चौरा कांड का भी उल्लेख किया। उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर की पंक्ति ‘अंधा चकाचौंध का मारा, क्या जाने इतिहास बेचारा?’ का जिक्र करते हुए इतिहास को सही तरीके से समझने की बात कही। CM ने बताया कि 1922 के चौरी-चौरा कांड के बाद अंग्रेजों ने 172 लोगों को फांसी की सजा सुनाई थी।

उन्होंने पंडित मदन मोहन मालवीय के कानूनी प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी पैरवी से 151 क्रांतिकारियों को फांसी से बचाया जा सका। इस कार्यक्रम में विकास परियोजनाओं के साथ कानून व्यवस्था, किसानों की आर्थिक मदद और ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री के संबोधन के प्रमुख विषय रहे।

यह भी पढ़ें : अब अपनी हॉरर एंट्री से डराएंगी कंगना रनौत! फिल्म ‘Scary Picture’ का हुआ…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments