HomeBreaking Newsपंजाब CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की...

पंजाब CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात, बिजली और कोयले की आपूर्ति को लेकर हुई चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान(CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा है कि राज्य में बिजली की आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी। गुरुवार को केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पंजाब को बिजली और कोयले की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है। CM मान के मुताबिक, राज्य में बिजली उत्पादन को बिना रुकावट जारी रखना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।

इसमें मुख्य रूप से कोयले की उपलब्धता और बिजली आपूर्ति को लेकर चर्चा की गई। भगवंत मान ने कहा कि राज्य को कोयले की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कोयले की आपूर्ति बनाए रखने के लिए कोल इंडिया और झारखंड सरकार के साथ भी संपर्क किया जा रहा है। CM मान ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के साथ हुई बातचीत में पंजाब की जरूरतों को सामने रखा गया। उनके अनुसार, केंद्र ने राज्य की लगभग सभी मांगों पर सहमति जताई और बिजली तथा कोयले की निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया।

देश के अन्न भंडार में पंजाब का योगदान

CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब इस साल केंद्रीय खाद्यान्न भंडार में 180 लाख मीट्रिक टन चावल का योगदान करेगा। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में अनाज का उत्पादन और उसकी खरीद सुनिश्चित करने के लिए किसानों को नियमित बिजली मिलना जरूरी है।

CM मान के मुताबिक, बिजली की पर्याप्त उपलब्धता खेती और खाद्यान्न उत्पादन दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार ने भी केंद्र को भरोसा दिलाया है कि पंजाब देश की खाद्य जरूरतों को पूरा करने में अपना योगदान जारी रखेगा।

शाहपुर कंडी बांध को लेकर भी जताई चिंता

बैठक के दौरान CM मान ने शाहपुर कंडी बांध परियोजना के संबंध में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से बार-बार जारी किए जा रहे नोटिसों पर भी चिंता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें : PM नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स-2026 के पदकवीरों से की मुलाकात…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments