HomeBreaking Newsलश्कर कमांडर सैफुल्ला पर जम्मू की विशेष NIA कोर्ट सख्त, जारी हुआ...

लश्कर कमांडर सैफुल्ला पर जम्मू की विशेष NIA कोर्ट सख्त, जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

जम्मू की विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अदालत ने पाकिस्तान में मौजूद लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सैफुल्ला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, उसका नाम अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले समेत कई आतंकी गतिविधियों से जोड़ा गया है। NIA का आरोप है कि वह पाकिस्तान से कश्मीर में सक्रिय आतंकियों को संसाधन और निर्देश उपलब्ध कराता रहा है।

कई नामों से पहचाना जाता है सैफुल्ला

अधिकारियों के अनुसार सैफुल्ला पाकिस्तान के कसूर जिले के चंगा मांगा गांव का रहने वाला है। आतंकी नेटवर्क में उसे साजिद जट्ट, अली भाई, हबीबुल्लाह मलिक, लंगड़ा, नूमी, नुमान, उस्मान हबीब और शानी जैसे नामों से भी पहचाना जाता है। NIA के मुताबिक, वह 2005 से 2007 के बीच कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कमांडर के तौर पर सक्रिय था। इसके बाद उसके पाकिस्तान चले जाने की बात जांच में सामने आई।

एजेंसी के अनुसार, सैफुल्ला दो दशक से ज्यादा समय से आतंकी गतिविधियों से जुड़ा है और पाकिस्तान में रहते हुए लश्कर के नेटवर्क को संचालित करने में भूमिका निभाता रहा है। उसे गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (UAPA) की चौथी अनुसूची के तहत आतंकवादी घोषित किया जा चुका है।

अब्दुल्ला नेटवर्क की जांच से सामने आया नाम

NIA ने पाकिस्तान से संचालित लश्कर नेटवर्क की जांच के दौरान अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा के नेतृत्व वाले समूह का पता लगाया था। अब्दुल्ला को इस साल की शुरुआत में पाकिस्तानी नागरिक उस्मान उर्फ खुबैब और तीन स्थानीय सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच की शुरुआत मार्च में श्रीनगर के पंडाच इलाके से लश्कर के एक सदस्य की गिरफ्तारी के बाद हुई थी। अब्दुल्ला करीब 16 वर्षों से फरार था और जम्मू-कश्मीर के बाहर भी ठिकाने बना चुका था।

फरार आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने उठाया कानूनी कदम

8 सितंबर को हुई सुनवाई में अदालत ने NIA की दलीलों और दस्तावेजों पर विचार करने के बाद गैर-जमानती वारंट जारी किया। अदालत के मुताबिक आरोपी फरार है और उसे सामान्य प्रक्रिया से पेश नहीं कराया जा सका। वारंट कुलगाम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक सैफुल्ला का आखिरी पता दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यमराच गांव से जुड़ा बताया गया है। NIA अब उसकी गिरफ्तारी के साथ-साथ नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Read More

‘वैश्विक मंच पर आपका बड़ा रुतबा…’ राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को दी 76वें जन्मदिन की बधाई

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments