HomeBreaking NewsBRICS समिट में हथियारों के साथ रील बनाना पड़ा भारी, अब दिल्ली...

BRICS समिट में हथियारों के साथ रील बनाना पड़ा भारी, अब दिल्ली पुलिस कांस्टेबल हुआ सस्पेंड

नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में तैनात कांस्टेबल दीपक को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

हाईराइज बिल्डिंग से बनाए हथियारों वाले वीडियो

वायरल हुए वीडियो में कांस्टेबल दीपक लुटियन्स दिल्ली इलाके में हाईराइज इमारतों से वीडियो बनाता नजर आ रहा है। इनमें वह अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करते हुए रील रिकॉर्ड करता दिखा। BRICS सम्मेलन के दौरान दिल्ली में सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे, ऐसे में संवेदनशील स्थानों से इस तरह के वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल उठे। पुलिस ने वीडियो की जानकारी सामने आने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को सस्पेंड किया।

15 हजार से ज्यादा जवानों की थी तैनाती

12 और 13 सितंबर को आयोजित BRICS सम्मेलन के लिए राजधानी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल लगाए गए थे। दिल्ली पुलिस के करीब 15,000 कर्मियों के साथ अर्धसैनिक बलों की करीब 200 कंपनियां भी तैनात की गई थीं। गृह मंत्रालय ने कानून-व्यवस्था और अन्य ऑपरेशनल जिम्मेदारियों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की ये कंपनियां दिल्ली पुलिस को उपलब्ध कराई थीं। ऐसे सुरक्षा माहौल में जवानों द्वारा संवेदनशील लोकेशन की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करना गंभीर माना गया।

MHA, MEA और IB के साथ था सुरक्षा समन्वय

BRICS से जुड़े कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय (MHA), विदेश मंत्रालय (MEA), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ व्यापक स्तर पर समन्वय किया था। सम्मेलन में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और UAE समेत 11 सदस्य देश शामिल थे। इसके अलावा बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम BRICS के साझेदार देशों में शामिल हैं। कांस्टेबल दीपक के मामले में विभागीय जांच के जरिए अब पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments