HomeBreaking Newsगुरुग्राम में लेडी बाइकर सिया को कार से कुचलने की कोशिश? CCTV...

गुरुग्राम में लेडी बाइकर सिया को कार से कुचलने की कोशिश? CCTV फुटेज के आधार लगी हत्या के प्रयास की धारा, आरोपी गिरफ्तार

Gurugram Sia Bike Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर शिवानी चौहान उर्फ सिया की बाइक को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। CCTV फुटेज के गहन विश्लेषण के बाद पुलिस ने केस में BNS की धारा 109, यानी हत्या के प्रयास की धारा, जोड़ दी है। इस धारा में दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। पुलिस ने आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से हिरासत में ले लिया है और उसे गुरुग्राम लाया जा रहा है।

तीन टीमों ने की तलाश

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं। इनमें से एक टीम राजस्थान पहुंची और लगातार तलाश के बाद कल्याण बैंसला को दौसा से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार का भी पता लगा लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

वायरल वीडियो से खुला मामला

मामला रविवार सुबह करीब 8 बजे का है। सिया अपने दोस्तों के साथ बाइकिंग कर रही थीं। इसी दौरान गोल्फ कोर्स रोड पर आरोपी ने कार से उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सिया बाइक समेत सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गईं। घटना का वीडियो उनकी बाइक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था।

CCTV से बदली जांच की दिशा

घटना के बाद सिया ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके वायरल होने पर गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। इसके बाद थाना सेक्टर-56 में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में BNS की धारा 109 जोड़ दी।

सिया ने लगाए गंभीर आरोप

सिया ने बाद में एक और वीडियो जारी कर आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि आरोपी काफी दूर से उनका पीछा कर रहा था और इसके बाद जानबूझकर उनकी बाइक को कार से टक्कर मारी। सिया के मुताबिक इस घटना में उनकी जान भी जा सकती थी। उनका दावा है कि वीडियो में टक्कर जानबूझकर मारे जाने की बात साफ दिखाई देती है।

दोस्त की कार लेकर निकला था आरोपी

जांच में सामने आया है कि जिस कार से सिया की बाइक को टक्कर मारी गई, वह मनीष नाम के व्यक्ति की है। बताया गया है कि मनीष आरोपी कल्याण बैंसला का दोस्त है। मनीष के अनुसार, कल्याण ने उससे झूठ बोलकर कार ली थी। इसके बाद इसी कार से गोल्फ कोर्स रोड पर सिया की बाइक को टक्कर मारी गई।

पलवल का रहने वाला है कल्याण

पुलिस के मुताबिक कल्याण बैंसला हरियाणा के पलवल का रहने वाला है और पलवल में जिम चलाता है। बताया गया है कि वह खुद को पहलवान और कबड्डी खिलाड़ी भी बताता है। घटना के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। अब दौसा से हिरासत में लिए जाने के बाद उसे गुरुग्राम लाया जा रहा है।

सख्त कार्रवाई का भरोसा

गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More:

दिल्ली: ओखला में ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 10 गिरफ्तार, 1.3 किलो स्मैक और 3.71 करोड़ कैश बरामद

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments