HomeBreaking Newsमसूद अजहर के खिलाफ पाकिस्तान का बड़ा एक्शन, वारंट जारी कर रखा...

मसूद अजहर के खिलाफ पाकिस्तान का बड़ा एक्शन, वारंट जारी कर रखा लाखों का इनाम

पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर(Masood Azhar) पर 70 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। यह नाम पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) की मोस्ट वांटेड आतंकियों की अपडेटेड सूची में शामिल किया गया है। हालांकि, पाकिस्तान की इस कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं क्योंकि यह कदम अक्टूबर में होने वाली फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक से पहले सामने आया है।

पहले भी कर चुका है इनाम का ऐलान

मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान पहले भी इसी तरह का कदम उठा चुका है। वर्ष 2021 में FIA की सूची में उसके ऊपर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब करीब पांच साल बाद इनाम की राशि में 20 लाख रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

पाकिस्तान लंबे समय से दावा करता रहा है कि मसूद अजहर उसके देश में नहीं है और अफगानिस्तान में मौजूद है। हालांकि, भारतीय खुफिया एजेंसियों के पिछले छह महीनों के तकनीकी विश्लेषण के हवाले से दावा किया जा रहा है कि वह पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नवाबशाह में छिपा हो सकता है।

26/11 से जुड़े आतंकियों के नाम भी सूची में

FIA की नई सूची में मुंबई के 26/11 आतंकी हमले से जुड़े 19 लोगों के नाम भी बताए गए हैं। इनमें कई ऐसे आरोपी शामिल हैं, जिन पर हमले में शामिल आतंकियों को मदद, आर्थिक सहायता या समुद्री रास्ते से मुंबई पहुंचाने में भूमिका निभाने के आरोप रहे हैं।

सूची में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 11 लोगों के नाम भी शामिल हैं, जिन पर आतंकियों को अल-हुसैनी और अल-फौज नाम की नौकाओं के जरिए समुद्र पार कराने में मदद करने का आरोप है। हालांकि, पिछली सूची की तुलना में कुछ नामों के साथ तस्वीरें और उनकी भूमिका से जुड़ी जानकारी हटा दी गई है। इनमें मोहम्मद खान और अब्दुल रहमान के नाम प्रमुख हैं। इस बदलाव को लेकर भी पाकिस्तान की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : तांबे के रिकॉर्ड उछाल से आम जनता को झटका, एसी, फ्रिज से लेकर कारें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments