HomeBreaking Newsपंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अकाली दल की तैयारी तेज, सुखबीर...

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अकाली दल की तैयारी तेज, सुखबीर सिंह बादल ने बनाई 9 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति

Akali Dal Manifesto Committee: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को नौ सदस्यीय घोषणापत्र समिति के गठन का ऐलान किया। समिति का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों से संवाद करना और आगामी चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र को तैयार करना है।

भुंडड़ को मिली जिम्मेदारी

वरिष्ठ अकाली नेता बलविंदर सिंह भुंडड़ को समिति का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, डॉ. दलजीत सिंह चीमा को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में गुलजार सिंह रानिके, हीरा सिंह गाबड़िया, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, बिक्रम सिंह मजीठिया, सिकंदर सिंह मलूका, सोहन सिंह ठंडल और हरचरण सिंह बैंस को सदस्य बनाया गया है।

अलग-अलग वर्गों से संवाद

घोषणापत्र समिति पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगी और किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों समेत अलग-अलग वर्गों के लोगों से बातचीत करेगी। इस संवाद के जरिए उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझने का प्रयास किया जाएगा।

सरकार से अपेक्षाओं पर बातचीत

समिति लोगों से बातचीत के दौरान उनकी मौजूदा समस्याओं के साथ-साथ सरकार से उनकी अपेक्षाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं पर भी जानकारी जुटाएगी। पार्टी के अनुसार, जमीनी स्तर पर मिलने वाले सुझावों को आगामी विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में जगह दी जाएगी।

विभिन्न विंगों को भी जोड़ा

पार्टी के विभिन्न विंगों के अध्यक्षों को समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इनमें युवा, महिला, व्यापार एवं उद्योग, कानूनी, एसओआई, कर्मचारी, पूर्व सैनिक और अल्पसंख्यक विंग शामिल हैं। इससे घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया में पार्टी के अलग-अलग संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।

सुझावों से तैयार होगा घोषणापत्र

अकाली दल की इस समिति का फोकस प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों तक पहुंचकर उनके सुझाव लेने पर रहेगा। पार्टी का कहना है कि जनता से प्राप्त सुझावों और विभिन्न वर्गों की प्राथमिकताओं को आधार बनाकर 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार किया जाएगा।

Read More:

जालंधर से 27 अक्टूबर से 4 नवंबर तक पुरुष एशियन हॉकी चेंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज, भारत-पाकिस्तान समेत 6 टीमें लेंगी हिस्सा, CM मान ने जारी किया लोगो

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments