HomeBreaking Newsजादू की दुनिया में कदम रखने को हो जाएं तैयार! ये ब्रांड...

जादू की दुनिया में कदम रखने को हो जाएं तैयार! ये ब्रांड लाने जा रहा है Harry Potter थीम वाला स्पेशल 5G स्मार्टफोन

चर्चित टेक ब्रांड रियलमी (Realme) मशहूर काल्पनिक फ्रेंचाइजी हैरी पॉटर (Harry Potter) के प्रशंसकों के लिए एक खास स्मार्टफोन बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस के नाम और सटीक विवरण का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर दिखे टीजर और लीक हुई तस्वीरों से इसके मुख्य संकेतों का पता चला है। माना जा रहा है कि यह नया डिवाइस Realme 16 Pro Harry Potter Edition हो सकता है, जिसे आकर्षक डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

फ्लिपकार्ट टीजर से मिले हैरी पॉटर थीम के संकेत

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के मोबाइल सेक्शन में इस नए स्मार्टफोन का एक टीजर लाइव देखा गया था। इस टीजर में ट्रॉली पर रखे तीन पुराने ब्राउन रंग के सूटकेस और साथ में “Let the Magic Begin” का संदेश दिखाई दिया। टीजर में हैरी पॉटर का नाम सीधे तौर पर नहीं लिखा गया था, लेकिन इसकी ओवरऑल थीम और विजुअल स्टाइल इस प्रसिद्ध फ्रेंचाइजी के साथ होने वाली खास साझेदारी की ओर साफ इशारा करते हैं। कंपनी ने फिलहाल इस फोन के नाम या आधिकारिक लॉन्च तिथि की पुष्टि नहीं की है।

हॉगवर्ट्स क्रेस्ट और गोल्ड फिनिश वाला प्रीमियम डिजाइन

टिप्स्टर सुधांशु अंबर द्वारा साझा की गई लीक तस्वीर के अनुसार, स्मार्टफोन का बैक पैनल डार्क ब्राउन रंग में नजर आता है। इसमें डायमंड पैटर्न वाला लेदर-लाइक टेक्सचर और किनारों पर प्रीमियम गोल्ड फिनish दी गई है। बैक पैनल के ठीक बीच में हॉगवर्ट्स क्रेस्ट बना हुआ है जिसमें चारों हॉगवर्ट्स हाउस के प्रतीक चिन्ह मौजूद हैं। इसके ठीक नीचे Harry Potter की ब्रांडिंग और Realme का लोगो दिया गया है, जबकि इसका कैमरा मॉड्यूल भी आकर्षक गोल्ड फिनिश में नजर आता है।

दमदार प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले जैसे बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स

विशेष संस्करण होने के बावजूद इसके आंतरिक स्पेसिफिकेशन्स स्टैंडर्ड Realme 16 Pro मॉडल जैसे ही रहने की संभावना है। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मैक्स प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। लीक्स के मुताबिक, इस हैरी पॉटर एडिशन को 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा।

 

READ MORE: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस है आज, जानें दुनिया के कितने लोग अभी भी अनपढ़…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments