HomeBreaking News60 साल तक नौकरी की गारंटी, वेतन में ₹5 हजार से ज्यादा...

60 साल तक नौकरी की गारंटी, वेतन में ₹5 हजार से ज्यादा बढ़ोतरी, सफाई कर्मियों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान

Haryana Kaushal Rozgar Nigam: हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को हरियाणा कान्ट्रैक्चुअल एम्प्लाइज एक्ट 2024 के दायरे में शामिल करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद इन कर्मचारियों की सेवा 60 वर्ष की आयु तक सुरक्षित रहेगी और उन्हें अधिनियम के तहत नियमित कर्मचारियों के लगभग समान कई लाभ मिल सकेंगे।

हर महीने मिलेगा 2,000 रुपये जोखिम भत्ता

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर सरकार ने सफाई कर्मियों को अतिरिक्त वित्तीय राहत देने का भी फैसला किया है। इसके तहत उन्हें हर महीने 2,000 रुपये जोखिम भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा, अधिनियम, 2024 के तहत पात्रता के अनुसार मिलने वाली राशि के अतिरिक्त 15% अधिक राशि देने का भी निर्णय लिया गया है।

अभी 20,590 रुपये मिल रही मासिक राशि

प्रदेश के नगर निकायों में फिलहाल 13,093 पालिका रोल के सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। वर्तमान में इन कर्मचारियों को हर महीने 20,590 रुपये की राशि दी जा रही है। इसमें 19,000 रुपये वेतन और 1,590 रुपये भत्ते शामिल हैं।

10 साल से ज्यादा पुराने कर्मचारियों को 25,560 रुपये

सरकार के नए फैसले के अनुसार, पालिका रोल पर 10 वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की मासिक देय राशि बढ़कर 25,560 रुपये हो जाएगी। इसमें 21,970 रुपये वेतन, 2,000 रुपये जोखिम भत्ता और 1,590 रुपये अन्य भत्ते शामिल होंगे। यानी मौजूदा 20,590 रुपये की तुलना में उनकी मासिक राशि में 4,970 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

मिलेंगे कई दूसरे सरकारी लाभ

सर्विस की सुनिश्चितता एक्ट, 2024 के दायरे में आने के बाद पात्र सफाई कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता, डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और मातृत्व अवकाश जैसे लाभ मिलेंगे। इसके साथ ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत एक्स-ग्रेशिया वित्तीय सहायता और एक्स-ग्रेशिया नियुक्ति का लाभ भी प्राप्त होगा।

सफाई कर्मियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उनके कल्याण और सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जॉब सिक्योरिटी के साथ अतिरिक्त वित्तीय लाभ देने का यह फैसला उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

Read More:

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का भयानक विस्फोट, 50 हजार फीट तक पहुंची राख, 209 उड़ानें प्रभावित

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments