Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल ने अपने नाम कर लिया है। दुनिया के अलग-अलग देशों से पहुंचीं खूबसूरत कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने मिस वर्ल्ड का प्रतिष्ठित ताज जीता। स्पेन की एलिजाबेथ आर अलाबेर्न फर्स्ट रनर-अप और मलेशिया की तानूसिया चेट्टी सेकेंड रनर-अप रहीं।
टॉप 20 में जगह नहीं बना पाईं निकिता
भारत की ओर से मिस वर्ल्ड 2026 में हिस्सा लेने वाली निकिता पोरवाल टॉप 20 में जगह बनाने से चूक गईं। हालांकि, उन्होंने प्रतियोगिता में टॉप 40 तक का सफर तय किया। इसके साथ ही मिस वर्ल्ड में भारत के लगातार आठ एडिशन में प्लेस करने का सिलसिला भी बरकरार रहा।
न्हा ट्रांग में हुआ ग्रैंड फिनाले
इस साल मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत 9 अगस्त से हुई थी। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से कुल 111 कंटेस्टेंट्स ने मिस वर्ल्ड 2026 में हिस्सा लिया और अलग-अलग चैलेंज व राउंड्स के जरिए फिनाले तक पहुंचने की कोशिश की।
कई प्रतियोगिताएं थाईलैंड में हुईं
मिस वर्ल्ड 2026 के कई कॉम्पिटिशन थाईलैंड में आयोजित किए गए। इसके बाद प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुआ। आखिरकार डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड 2026 का ताज अपने नाम किया।
मिस इंडिया ने निकिता पर जताया गर्व
मिस इंडिया के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल ने निकिता पोरवाल की जर्नी को सेलिब्रेट करते हुए लिखा, ‘निकिता पोरवाल ने 73वें मिस वर्ल्ड में टॉप 40 तक का सफर तय किया है। इसके साथ ही मिस वर्ल्ड के लगातार आठ एडिशन में भारत के प्लेस करने का शानदार सिलसिला भी जारी है। निकिता, हमें आप पर गर्व है। आपने दुनिया के सबसे बड़े मंचों में से एक पर पूरे आत्मविश्वास, शालीनता और दिल से भारत का प्रतिनिधित्व किया। आपने हमें जो हर खूबसूरत पल दिया और जिस तरह देश को गौरवान्वित किया, उसके लिए आपका शुक्रिया।’
फिनाले में दिखा निकिता का खूबसूरत अंदाज
ग्रैंड फिनाले में निकिता पोरवाल बेहद खूबसूरत आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने स्कल्प्टेड कॉर्सेट वाला गाउन पहना था, जिस पर फ्लोरल एंब्रॉयडरी और हाथ से की गई बारीक सजावट थी। गाउन पर हजारों बीड्स और फूलों की डिटेलिंग ने उनके लुक को एलिगेंट और ड्रीमी बना दिया।
मरमेड सिल्हूट ने बढ़ाई खूबसूरती
निकिता के गाउन में शीयर एम्बेलिश्ड स्लीव्स के साथ मरमेड सिल्हूट दिया गया था। इसमें इटैलियन ट्यूल की कई लेयर्स भी थीं, जो उनके चलने के दौरान गाउन को खूबसूरत फ्लो दे रही थीं।
आओ दाई पहनकर वियतनाम को दिया ट्रिब्यूट
फिनाले के दौरान निकिता ने वियतनाम की संस्कृति को भी खास सम्मान दिया। उन्होंने पारंपरिक वियतनामी आउटफिट ‘आओ दाई’ पहनकर होस्ट नेशन को खूबसूरत ट्रिब्यूट दिया। इस लुक के जरिए उन्होंने वियतनाम की खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत को सेलिब्रेट किया।
ये कंटेस्टेंट्स पहुंचीं टॉप 20 में
मिस वर्ल्ड 2026 के टॉप 20 में जिम्बाब्वे, जाम्बिया, सेनेगल, केन्या, साउथ अफ्रीका, पेरू, अमेरिका, अर्जेंटीना, डोमिनिकन रिपब्लिक, ब्राजील, मलेशिया, फिलीपींस, कुक आइलैंड्स, चीन, वियतनाम, फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम, जिब्राल्टर और यूक्रेन की कंटेस्टेंट्स ने जगह बनाई।
सुचाता चुआंगसरी ने पहनाया ताज
आखिर में मिस वर्ल्ड 2025 की विनर थाईलैंड की सुचाता चुआंगसरी ने अपनी सक्सेसर को ताज पहनाया। इसके साथ ही डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल आधिकारिक तौर पर मिस वर्ल्ड 2026 बन गईं।\
Read More:
IND vs PAK: टीम इंडिया ने 52 गेंदों में पाकिस्तान को चटाई धूल, लगातार 5वीं बार दर्ज की शानदार जीत

