कौशांबी(Kaushambi) के मनौरी में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने के बाद लगातार तेज धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है।
धमाकों की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास के कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ घर पूरी तरह गिर गए जबकि कई इमारतों में दरारें और अन्य नुकसान हुआ है। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। राहत और बचाव दल बुलडोजर की मदद से मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान करीब एक घंटे तक रुक-रुककर पटाखों के धमाके होते रहे। आग लगने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पूरामुफ्ती और पिपरी थाने की पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह शांत होने और घटनास्थल की जांच के बाद ही नुकसान और हताहतों की सही स्थिति स्पष्ट होगी।
कौशांबी के डीएम और एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह पटाखा फैक्ट्री मनौरी इलाके में बस्ती से कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में संचालित हो रही थी।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की जा रही है। शुरुआती सूचना में पांच मौत और 22 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही हादसे की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
नेपाल पुलिस ने बाढ़ से प्रभावित एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक की त्रिशूली धुंगे शाखा से करोड़ों रुपये की नकदी, सोना और ज़रूरी दस्तावेज़ सफलतापूर्वक निकाल...