HomeBreaking Newsग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट तक चलती बस में नाबालिग के साथ...

ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट तक चलती बस में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली(Delhi )से एक बेहद दहला देने वाली घटना सामने आई है जहा ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट के बीच एक चलती हुई स्लीपर बस में 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। यह खौफनाक वारदात 4 अगस्त की रात की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह नाबालिग छात्रा अपने परिवार से किसी बात पर नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी और वह नोएडा में अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी। उस रात भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण वह गलती से परी चौक पर उतर गई। उसी दौरान वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी। जब छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने उसे नोएडा सेक्टर-63 छोड़ने का झांसा देकर बस में बैठा लिया।

47 किलोमीटर तक चलती रही हैवानियत

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बस को ठीक कराने के बाद खाली लेकर जा रहे थे। परी चौक से लेकर कश्मीरी गेट तक की करीब 47 किलोमीटर की दूरी के दौरान इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। बस स्लीपर कोच होने और उस पर पर्दे लगे होने की वजह से बाहर मौजूद किसी भी व्यक्ति को अंदर चल रहे जुल्म का अहसास नहीं हुआ।

बस के अंदर ड्राइवर और कंडक्टर ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपी उसे कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

घटना के बाद बुरी तरह सहमी हुई पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और कश्मीरी गेट पुलिस थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए तिमारपुर की एक बस पार्किंग से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। इसके साथ ही, अपराध में इस्तेमाल की गई स्लीपर बस को भी जब्त कर लिया गया है और उसकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : नेपाल में बाढ़ से तबाही के 5 दिन बाद भी 2500 लोग लापता! करीब 788 लोगों की मौत…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments