HomeBreaking Newsअबोहर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 28 किलो अफीम समेत...

अबोहर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 28 किलो अफीम समेत दो आरोपी हुए गिरफ्तार

अबोहर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना नंबर-2 पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कैंटर से 28 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने कैंटर सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। एसपी सतिंदर कुमार और डीएसपी हरीश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि थाना नंबर-2 के प्रभारी रविंदर सिंह भीटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मलोट-श्रीगंगानगर बाईपास पर हनुमानगढ़ ओवरब्रिज के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने PB-13BS-6581 नंबर के कैंटर को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली।

28 किलो अफीम हुई बरामद

जानकारी के मुताबिक तलाशी के दौरान कैंटर से 28 किलो अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने वाहन में सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान साजन कुमार उर्फ मजनू पुत्र कृष्ण लाल निवासी चननखेड़ा और गुरमीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी सीडफार्म, हाल निवासी बाबा दीप सिंह नगर, अबोहर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है।

एक आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी साजन कुमार उर्फ मजनू के खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना सदर अबोहर, थाना कबरवाला और थाना लंबी में NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि 28 किलो अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More

पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 595 जगहों पर रेड कर 389 आरोपी किए गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments