HomeBreaking NewsCM योगी की अगुवाई में लखनऊ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बोले...

CM योगी की अगुवाई में लखनऊ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बोले – ‘तिरंगा हमारे गौरव और सम्मान का प्रतीक’

लखनऊ में रविवार को स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा(Tiranga Yatra) में हिस्सा लिया। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और छात्र भी शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों ने यात्रा के जरिए देश की एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।

यह यात्रा मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विधानभवन के सामने तक पहुंची। 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस भी है इसलिए कार्यक्रम को स्वतंत्रता आंदोलन और शहीदों की स्मृति से भी जोड़ा गया। यात्रा के बाद मुख्यमंत्री ने काकोरी शहीद स्मारक पहुंचकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ा आयोजन

सीएम योगी ने कहा कि 15 अगस्त को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। उन्होंने तिरंगे को भारत के सम्मान, गौरव और स्वाभिमान से जुड़ा राष्ट्रीय प्रतीक बताया। उनके मुताबिक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना है।

घर-घर तिरंगा फहराने का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियमों में हुए बदलाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब आम लोग अपने घरों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहरा सकते हैं। योगी ने दावा किया कि पहले इसको लेकर लोगों को कानूनी प्रक्रिया और अदालतों का सहारा लेना पड़ता था जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों को घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार मिला।

उन्होंने युवाओं को देश की ताकत बताते हुए कहा कि उनमें बड़ी चुनौतियों का सामना करने की क्षमता है। साथ ही, युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा और अवसर देने की जरूरत पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें : CM योगी के लिए निकली ‘बुलडोजर कांवड़’ ने खींचा सभी का ध्यान, भक्तों ने मांगी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments